Sidhu Moose Wala Mother Caharn Kaur: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की मां चरण कौर ने IVF तकनीक के जरिए 17 मार्च को बेटे को जन्म दिया था। अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने IVF ट्रीटमेंट के संबंध में सिंगर की मां चरण कौर और पंजाब सरकार से रिपोर्ट की मांग की है। इसके साथ ही रिपोर्ट को विभाग को सौंपने की बात कही है। नोटिस में लिखा है, ‘सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम 2021 की धारा 21(जी) (i) के तहत ART सेवाओं के जरिए मां बनने वाली महिलाओं की निर्धारित उम्र 21-50 वर्ष के बीच तय की गई है।’
क्या है पूरा मामला
जाहिर है कि दिवंगत सिंगर की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF तकनीक के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। इस बात को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पंजाब सरकार को एक पत्र लिखते हुए रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सिंगर की मां चरण कौर की उम्र पर भी सवाल पूछा है। मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि रिपोर्ट जल्द से जल्द विभाग को सौंपी जाए।
क्या लिखा रिपोर्ट में?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से पत्र में लिखा गया, ‘पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में IVF तकनीक का सहारा लिया है, जबकि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम 2021 की धारा 21(जी) (i) के तहत इस प्रोसेस की मदद लेने वाली महिलाओं की उम्र 21 से 50 साल के बीच निर्धारित की गई है।’ मंत्रालय ने कहा कि इस मामले की जांच करने और ART अधिनियम, 2021 के मुताबिक, इस मामले में जो भी कार्रवाई की गई है, उसकी रिपोर्ट को भेजा जाए।
पंजाब सरकार पर लगाए थे आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए पंजाब सरकार पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बच्चे के जन्म के बाद से ही सरकार की तरफ से उन्हें परेशान किया जा रहा है। उनसे बच्चे के वैध होने का सबूत मांगा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कृपया मुझे बच्चे के इलाज को पूरा कराने तक की अनुमति दें। मैं यहीं पंजाब में रहता हूं। जब भी मेरी जरूरत होगी तो मैं उपलब्ध रहूंगा। इसलिए मुझे बच्चे का इलाज कराने की अनुमति दी जाए।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala के भाई के जन्म पर क्यों उठ रहे सवाल? पिता का पंजाब सरकार पर फूटा गुस्सा, जानें क्या कहा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines