Sidhu Moose Wala Father Video: पंजाब के मशहूर सिंगर दिवंगत सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) के परिवार में दो साल के बाद खुशियां लौटी हैं। सिंगर की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही पूरे परिवार में जश्न का माहौल है लेकिन इस बीच बच्चे के पिता बलकौर सिंह खुश दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पंजाब सरकार पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। साथ ही सरकार से उनके परिवार पर थोड़ा रहम खाने की विनती कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘सभी को सत श्री अकाल.. आज मैं आपसे एक जरूरी वजह से बात कर रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं, अभी दो दिन पहले, ईश्वर की कृपा और आपकी प्रार्थनाओं से, हम धन्य हो गए और शुभदीप हमारे पास लौट आया है लेकिन मैं सुबह से परेशान हूं। मुझे लगता है कि आपको भी पूरे मामले से अवगत कराना जरूरी हो गया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब सरकार मुझसे बच्चे की कानूनी स्थिति साबित करने के लिए डॉक्यूमेंट्स की डिमांड कर रही है। मैं सरकार, मुख्य रूप से मुख्यमंत्री से विनती करना चाहता हूं कि कृपया मुझे बच्चे के इलाज को पूरा कराने तक की अनुमति दें। मैं यहीं पंजाब में रहता हूं। जब भी मेरी जरूरत होगी तो मैं उपलब्ध रहूंगा। इसलिए मुझे बच्चे का इलाज कराने की अनुमति दी जाए।’
विश्वास नहीं तो दर्ज कर लें FIR
बलकौर सिंह ने आगे कहा, ‘अपने पूरे 28 साल के दौरान मेरे बेटे ने सुनिश्चित किया कि वह कानून का पालन करे। सेना से होने के कारण मैं कानून का पूरा सम्मान करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं कानून का पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं। अगर आपको लगता है कि मैंने कुछ गलत किया है तो आप मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। अगर फिर भी संदेह है तो मेरे खिलाफ FIR दर्ज कर लें। मैं वादा करता हूं कि मैं आपको सभी कानूनी डॉक्यूमेंट्स दिखाऊंगा।’
आपको बता दें कि वीडियो को पोस्ट करते हुए बलकौर सिंह ने कैप्शन दिया, ‘आखिर ऐसा कौन सा डर या मजबूरी है, जो सरकार एक नवजात बच्चे की खुशियों में दखल देने की कोशिश कर रही है?’ गौरतलब है कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता 17 मार्च को बच्चे के पेरेंट्स बने हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
6 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
6 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
6 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
10 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
20 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
21 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
21 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
21 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines