Sidhu Moose Wala Parents Welcome Baby Boy: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के घर बड़ी खुखबरी आई है। सिंगर की 58 वर्षीय मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर आई तो फैंस खुशी से झूम उठे। लोग सिद्धू मूसेवाला के परिवार को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इस बीच कई लोगों ने यह भी कहा है कि सिंगर का पुनर्जन्म हो चुका है।
पिता ने शेयर की पोस्ट
बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कुछ देर पहले ही अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की जिसमें वह बेटे को गोद में लिए दिख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘शुभदीप (सिद्दू मूसेवाला) से प्यार करने वाले लाखों और करोड़ों फैंस के आशीर्वाद से वाहे गुरू ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में दिया है। उनकी कृपा से हमारे परिवार में स्वस्थ्य बेटे का जन्म हुआ। मैं सभी चाहने वालों के अपार प्रेम का आभारी हूं।’
खुशी से झूम उठे फैंस
उधर, जैसे ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के परिवार को बधाई देते नहीं थक रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘वाहे गुरू के आशीर्वाद से हमारे सिद्धू का पुनर्जन्म हो गया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत मुबारक.. सिद्धू की तरह ही नाम रोशन करे छोटा वीर।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जूनियर मूसेवाला लौट आया।’
यहां देखें यूजर्स की पोस्ट
https://twitter.com/Themohit_19/status/1769216706109661421
https://twitter.com/Abdullahk002/status/1769219503421047033
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
1 day agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
2 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
2 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
2 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
5 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
42 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
74 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
194 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
216 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines