Birthday Special: महज 16 साल की उम्र में अपनी आवाज से सुरों का जादू चलाने वाली सिंगर श्रेया घोषाल (Shreya Ghosal) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सिंगर अपनी गायकी ही नहीं बल्कि खूबसूरती से भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर करती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में श्रेया ने अब तक कई अवॉर्डस अपने नाम किए हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके नाम का दिवस अमेरिका में मनाया जाता है। यह सम्मान उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा सम्मान है, जिसने न सिर्फ उनका बल्कि पूरे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि इसके पीछे की कहानी।
इस रियलिटी शो से की एंट्री
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने सबसे पहली बार सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने इस शो को जीता और यहीं से उनकी सिंगिंग की जर्नी शुरू हुई। अपनी सुरीली आवाज से श्रेया आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। साल 2010 में सिंगर को अमेरिका से एक बड़ा सम्मान मिला था, जिसने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
गवर्नर ने किया था ऐलान
आपको बता दें कि सिंगर श्रेया घोषाल के नाम का दिवस अमेरिका में मनाने के पीछे एक दिलचस्प कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर साल 2010 में गर्मियों की छुट्टी के दौरान अमेरिका गईं थीं। उस समय वहां के गर्वनर टेड स्ट्रिकलैंड ने श्रेया घोषाल के नाम का डे अमेरिका के ओहायो में सेलिब्रेट करने का ऐलान किया था। यही वजह है कि तब से आज तक 25 जून को उनके नाम का दिवस मनाकर उन्हें सम्मान दिया जाता है।
मैडम तुसाद में मौजूद स्टेच्यू
आपको बता दें कि सिंगर श्रेया घोषाल का वैक्स स्टेच्यू लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में मौजूद है। जाहिर है कि सिंगर ने साल 2000 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दिया था। फिल्म ‘देवदास’ में श्रेया घोषाल ने ‘डोला रे डोला’, ‘सिलसिला ये चाहत का’ जैसे सुपरहिट गाने गाए थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने गाए हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines