Shraddha Kapoor Varun Dhawan Fight: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के एक पोस्ट ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिसके बाद उनकी और वरुण धवन (Varun Dhawan) की लड़ाई के चर्चे हो रहे हैं। क्या श्रद्धा कपूर और वरुण धवन में झगड़ा हो गया है अब इस तरह के सवाल उठ रहे हैं। लेकिन अचानक इनके बीच अनबन की खबरें कहां से आईं चलिए ये भी बता देते हैं। हुआ ये कि हाल ही में वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से श्रद्धा कपूर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी।
श्रद्धा कपूर को वरुण धवन पर आया गुस्सा
इसे देखने के बाद एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को गुस्सा आ गया और उन्होंने सबके सामने ही वरुण धवन को धमकी दे डाली। एक्ट्रेस ने सरेआम कह दिया कि मैं तुम्हें ब्लॉक कर दूंगी। लेकिन सवाल ये उठता है कि श्रद्धा को इतना गुस्सा क्यों आ गया कि वो वरुण को ब्लॉक करने की बात कह रही हैं। तो ये जानने के लिए पहले आपको वो तस्वीर ध्यान से देखनी होगी जो वरुण ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर की है। ये फोटो जी सिने अवार्ड्स 2024 (Zee Cine Awards 2024) की है। इसमें ये दोनों साथ में यूं तो स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को दी धमकी
एक्ट्रेस ने दी ब्लॉक करने की धमकी
लेकिन लगता है श्रद्धा को अपनी ये तस्वीर पसंद नहीं आई। दरअसल, इस फोटो में श्रद्धा कपूर का चेहरा अजीब सा लग रहा है। ऐसे में श्रद्धा ने इसे शेयर करते हुए कहा है, ‘अगली बार इतनी बुरी फोटो डालोगे तो ब्लॉक कर दूंगी।’ हालांकि, एक्ट्रेस ने ये कैप्शन मजाक में लिखा है। ऐसे में घबराने की बात नहीं है। इन दोनों की कोई सीरियस लड़ाई नहीं हुई है। बता दें, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन बचपन के दोस्त हैं। इतना ही नहीं एक बार तो श्रद्धा ने सबके सामने कबूल किया था कि वरुण उनके बचपन के क्रश हैं।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के फोन स्क्रीन पर लगी है किसकी फोटो? रूमर्ड बॉयफ्रेंड नहीं तो कौन है वो लकी शख्स?
वरुण हैं श्रद्धा के बचपन का क्रश
श्रद्धा ने वरुण को बचपन में प्रपोज करने की भी कोशिश की थी। हालांकि, अब वरुण अपनी गर्लफ्रेंड नताशा से शादी रचा चुके हैं और जल्द ही पापा भी बनने वाले हैं। दूसरी तरफ इन दिनों श्रद्धा की भी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऐसे में अब ये दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। हालांकि, उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है। जल्द ही श्रद्धा की अपकमिंग मूवी ‘Stree 2’ में वरुण कैमियो करते नजर आएंगे। इसमें वो अपनी फिल्म ‘Bhediya’ के अवतार में ही दिखाई देने वाले हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines