Shraddha Kapoor On Animal Cruelty: आज पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। छोटी होली पर भी लोग रंग से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। वैसे तो कहा जाता है बुरा न मानो होली है लेकिन इस होली से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को काफी बुरा लग रहा है। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस वक्त काफी भड़की हुई हैं। उनका जो रूप अब सोशल मीडिया पर सामने आया है फैंस ने यकीनन आज तक नहीं देखा होगा। हमेशा हंसती-मुस्कुराती नजर आने वाली श्रद्धा अब इतनी गुस्से में हैं कि वो कुछ लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की डिमांड कर रही हैं।
होली के नाम पर जानवरों संग हुई क्रूरता
दरअसल, ये मामला काफी संगीन है जिसे देखकर श्रद्धा का रिएक्शन निकल आया है। जब आपको भी पता चलेगा कि क्या हुआ है तो आपका भी खून खौल उठेगा। अब होली पर एनिमल क्रुएल्टी का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिससे इंसानियत शर्मसार हो रही है। इस दुनिया में कुछ इंसान ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इंसान नहीं कहा जा सकता क्योंकि इनकी इंसानियत खत्म हो चुकी है। होली पर इन लोगों को बदतमीजी करने और जानवरों के साथ क्रूरता करने का मौका ही मिल गया है। अब कुछ लोगों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं जो इंसान होकर जानवरों संग जानवरों से भी बदतर बर्ताव कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर ने वीडियो शेयर कर निकाली भड़ास
वीडियो देख गर्म हुआ श्रद्धा का दिमाग
एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐसे ही लोगों का एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें कुछ आदमी अपने घर पर डॉग्स को बांधकर या उन्हें जबरदस्ती घसीटते हुए उन पर रंग फेंक रहे हैं। एक शख्स तो जमीन पर अपने डॉगी का मुंह रगड़ते हुए नजर आ रहा है। किसी को डॉगी को जंजीर से बांधकर उस पर रंग फेंकते हुए देख जा सकता है। ये वीडियो देख किसी का भी दिल दहल सकता है। ऐसे में श्रद्धा भी इन जानवरों के साथ त्योहार के नाम पर हो रहा अत्याचार देख नहीं पा रही हैं।
यह भी पढ़ें: Shiv Thakare भी हुए Casting Couch का शिकार, बोले ‘कपड़ों का नाप लेने के बहाने…’
क्या बोलीं श्रद्धा कपूर?
उन्होंने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘अगर आप किसी को इस तरह से बर्ताव करते हुए देखते हैं तो प्लीज कोई एक्शन लें।’ इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने गुस्से वाले और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। बता दें, श्रद्धा कपूर एनिमल लवर हैं ऐसे में वो इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। उनके खुद के पास एक डॉगी है, जिसके साथ वो अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं। ऐसे में ये वीडियो देख वो खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाईं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines