Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बी-टाउन की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार शिल्पा (Shilpa Shetty) वैसे तो अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। मगर इस बार शिल्पा मां का ख्याल रखने की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो गई हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
शिल्पा का वायरल वीडियो
शिल्पा शेट्टी के सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते हैं। मगर इस नए वीडियो में शिल्पा अपनी मां सुनंदा शेट्टी के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए शिल्पा अपनी मां सुनंदा का हाथ पकड़ लेती हैं। वहीं सीढ़ियां उतरते समय भी शिल्पा मां को सपोर्ट करती नजर आती हैं। यही नहीं गाड़ी के पास पहुंचने पर शिल्पा मां का हाथ पकड़ कर उन्हें आराम से गाड़ी में बिठाती हैं और फिर खुद गाड़ी में बैठती हैं। शिल्पा का ये वीडियो देखने के बाद कुछ लोग उनके केयरिंग बिहेवियर के फैन हो गए हैं, तो वहीं कई लोगों ने शिल्पा को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया है।
फैंस ने दिए रिएक्शन
शिल्पा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते दिखाई दे रहे हैं। शिल्पा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया में ही ख्याल रखना है। दूसरे यूजर ने लिखा, उफ्फ ये सोशल मीडिया के दिखावे। अन्य यूजर ने शिल्पा के पति राज कुंद्रा पर निशाना साधते हुए कहा, अफसोस आपकी मां को एक मास्क पहनने वाला दामाद मिल गया शिल्पा शेट्टी। किसी यूजर ने कमेंट किया, आज से पहले तो ये नहीं दिखी।
शिल्पा की हुई तारीफ
शिल्पा को मां की देखभाल करते देखकर कुछ फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। ऐसे में एक फैन ने लिखा, 90 के दशक की हिरोइनों की बात ही अलग है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया, सही बात है मम्मा का ख्याल हमेशा रखना चाहिए ये ही सबसे अनमोल हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, मां से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है।
बता दें कि शिल्पा शेट्टी को हाल ही में फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) में शिल्पा ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वहीं अब शिल्पा जल्द ही कन्नड़ फिल्म ‘केडीः द डेविल’ (KD: The Devil) में नजर आएंगी।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines