Shefali Jariwala Liplock Video: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। जब से उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखे हैं बस उनकी बोल्डनेस के ही चर्चे हो रहे हैं। आए दिन एक्ट्रेस इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं। कभी उनके बिकिनी लुक्स तो कभी उनकी अदाएं फैंस के होश उड़ा देती हैं। इसी बीच अब शेफाली जरीवाला का एक और बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कैमरे के सामने अब उन्होंने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि इसे देखने वाले लोग ही शर्मा गए।
शेफाली जरीवाला ने कैमरे के सामने किया लिपलॉक
दरअसल, हाल ही में शेफाली जरीवाला एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। इस दौरान पैपराजी उन्हें कैप्चर कर रहे थे और तभी उनका लिपलॉक मोमेंट भी कैमरे में कैद हो गया। एक्ट्रेस कैमरे के सामने भी लिपलॉक करने से नहीं शरमाईं और अब उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। पति पराग त्यागी (Parag Tyagi) संग वो किस तरह से सबके सामने रोमांटिक हो रही हैं ये देख लोग भी हैरान हैं। जब पराग अपनी वाइफ को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए तो उस वक्त उनका गुड बाय किस सबकी नजरों में आ गया। ऐसे में अब कुछ लोग इस कपल को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें शर्म का पाठ भी पढ़ा रहे हैं।
चूमा चाटी करते देख भड़के लोग
कैमरे के सामने कांटा लगा गर्ल की इस हरकत को देख उनके फैंस भी निराश हैं और इस वीडियो पर भद्दे कमेंट कर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। एक शख्स ने ये वीडियो देख ये तक कह दिया है कि ‘ये सब घर पर नहीं कर सकते थे क्या? हद है कहीं भी भी शुरू हो जाते हैं ये दोनों।’ एक ट्रोलर बोला, ‘पहले मुझे लगा फादर है।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘ये चूमा चाटी अपने घर पर करो… घर से नई करके आए थे क्या?’ एक और शख्स ने ऐसा ही कुछ लिखा है, ‘घर से करके आना था ये सब।’ एक यूजर बोला, ‘हे भगवान ये क्या चल रहा है इंडिया में!’ कोई बोला, ‘दोनों के पास टाइम नहीं था ना बस अभी टाइम मिला।’
यह भी पढ़ें: Mira Rajput ने भीख मांग रहे बच्चों के साथ किया ऐसा सलूक, लोग बोले ‘यह बच्चे से भी ज्यादा गरीब है’
शेफाली हुईं बुरी तरह से ट्रोल
कोई गुस्से में बोला, ‘ये हरकत कार में कर सकते थे पब्लिक्ली जरूरत नहीं है शो ऑफ की।’ किसी ने लिखा, ‘एयरपोर्ट में ये हाल है तो घर जाने के बाद क्या हाल होगा।’ एक बोला, ‘इनको मीडिया दिखा नहीं कि नौटंकी चालू।’ एक ने उनके गाने के बोल के साथ उनका मजाक बनाते हुए कहा, ‘बंगले के पीछे तेरे एयरपोर्ट के नीचे हाय रे पिया.. कांटा लगा…।’ एक यूजर मजाक में बोला, ‘पत्नी के जाने की इतनी खुशी, जल्दी से शायद अपनी गर्लफ्रेंड के पास जाने की जल्दी होगी।’ तो कोई बोला, ‘एक काम करो अब सुहागरात भी यहीं मना लो।’
संबंधित खबरें
मोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 hrs agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 hrs agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 hrs agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
4 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
14 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
15 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
15 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
15 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
15 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines