Hollywood Actress Reaveal Truth: फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच कोई आम बात नहीं रही है। कई सेलेब्स ने इसपर खुलकर बात भी की है। इस बीच हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शेरोन स्टोन (Sharon Stone) ने इसे लेकर सालों बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने हाल ही में उस फिल्म प्रोड्यूसर के बारे में बताया है, जिसने उन्हें अपने को-स्टार के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था। शेरोन स्टोन ने आरोप लगाते हुए कहा कि हॉलीवुड मुगल रॉबर्ट इवांस उनकी फिल्म के निर्माता थे, जिन्होंने एक्ट्रेस को को-स्टार विलियम बाल्डविन के साथ इंटीमेट होने के लिए कहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने बताया कि यह किस्सा साल 1993 का है, जब वह फिल्म ‘स्लिवर’ की शूटिंग कर रहीं थीं। बता दें कि एक्ट्रेस ने इससे पहले 2021 के संस्मरण ‘द ब्यूटी ऑफ लिविंग ट्वाइस’ में इस घटना का जिक्र किया था लेकिन उस समय उन्होंने प्रोड्यूसर का नाम रिवील नहीं किया था।
पॉडकास्ट में किया खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने बीते दिनों मंगलवार को लुई थेरॉक्स पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि साल 1993 के स्लिवर निर्माता रॉबर्ट इवांस थे। हालांकि अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि फिल्म ‘स्लिवर’ की शूटिंग के समय उन्हें सेट पर होना चाहिए था लेकिन प्रोड्यूसर ने उन्हें को-स्टार के साथ ऑनस्क्रीन कनेक्शन के लिए ऑफिस बुलाया था।
शेरोन स्टोन ने आगे बताया कि प्रोड्यूसर रॉबर्ट इवांस ने उनसे कहा था कि उन्हें अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए बिली बाल्डविन के साथ एक रात बितानी चाहिए। एक्ट्रेस ने बताया, ‘मेरे प्रोड्यूसर को लगता था कि अगर मैं बिली बाल्डविन के साथ एक रात बिताती तो हमारी कैमिस्ट्री फिल्म में अच्छी होती। अगर मैं उसके साथ इंटीमेट होती तो फिल्म में अच्छा प्रदर्शन कर पाती।’
यह भी पढ़ें: Yodha ने एडवांस बुकिंग में मचाया गदर, रिलीज से पहले Sidharth Malhotra की फिल्म कर रही मोटी कमाई
बिली बाल्डविन ने किया पलटवार
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘जब प्रोड्यूसर रॉबर्ट इवांस से उनकी मुलाकात हुई और उन्होंने को-स्टार के साथ इंटीमेट होने के लिए मुझे मनाने की कोशिश की जिससे मैं सेक्स सीन को करने की इजाजत दे दूं। मुझे कभी आश्चर्य होता है कि क्या मुझे इस पर एक बुक लिख देनी चाहिए थी और इन अजीब चीजों को उसमें लिखना चाहिए था। यह काफी मजेदार हो सकता था।’ उधर, जब से यह पॉडकास्ट टेलीकास्ट हुआ है उसके बाद से ही बिली बाल्डविन ने एक्ट्रेस के आरोपों का खंडन करना शुरू कर दिया है।
इंडिया में भी हुईं थीं पॉपुलर
गौरतलब है कि शेरोन स्टोन हॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसके अलावा उन्हें ऑस्कर, गोल्डन ग्लोब और एमी पुरस्कार भी दिया जा चुका है। आपको बता दें कि शेरोन स्टोन ‘बेसिक इंस्टिंक्ट’, ‘कैसीनो’, ‘टोटल रिकॉल’ और ‘कैट वूमन’ जैसी कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह बोल्ड फिल्म को लेकर इंडिया में भी काफी पॉपुलैरिटी बटोर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines