हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rubina Dilaik की बेस्टफ्रेंड ने जुड़वां बेटियों को दिया बेहद महंगा तोहफा, व्लॉग में दिखी झलक

Rubina Dilaik Vlogs: रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की बेटियों से मिलने अब इनके बेस्ट फ्रेंड आए थे। इस दौरान उन्होंने जीवा और ईधा को स्पेशल गिफ्ट भी दिया जिसका वीडियो अब सामने आया है। ये गिफ्ट काफी खूबसूरत है, साथ ही साथ कीमती भी है। रुबीना ने खुद अपने व्लॉग में ये गिफ्ट रिवील किया है। 

विज्ञापन
रुबीना दिलैक की बेटियों से शरद-कीर्ति ने की मुलाकात

Rubina Dilaik Vlogs: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) और उनके एक्टर पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) इन दिनों पेरेंटहुड जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की लाइफ में दो प्रिंसेस आ चुकी हैं जिनका नाम जीवा और ईधा है। इस कपल की जुड़वां बेटियों को देखने के लिए फैंस कब से इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभिनव और रुबीना हैं कि वो अपनी बेटियों का फेस रिवील करने के लिए ही तैयार नहीं हैं। रुबीना अक्सर जीवा और ईधा के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती हैं मगर उनका फेस हाईड कर देती हैं। अब फैंस तो नहीं लेकिन उनकी बेस्ट फ्रेंड को जरूर इन लिटिल प्रिंसेस से मिलने का मौका मिला है।

रुबीना की बेटियों से मिलने पहुंचे कीर्ति और शरद

हाल ही में रुबीना की बेस्टफ्रेंड कीर्ति गायकवाड़ (Keerti Gaekwad Kelkar) और उनके पति शरद केलकर (Sharad Kelkar) पहली बार रुबीना की बच्चियों से मिलने आए थे। कीर्ति और रुबीना का रिश्ता काफी पुराना और गहरा है। इन दोनों की दोस्ती काफी मजबूत है और खास मौके पर हमेशा ये दोनों साथ दिखाई देती हैं। जब एक-दूसरे को सपोर्ट करना हो तब भी ये दोनों मजबूती से खड़ी हुई नजर आती हैं। ऐसे में जब रुबीना मां बनी हैं तो कीर्ति गायकवाड़ और शरद केलकर उनकी बेटियों से मिलने न आएं ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे में इन दोनों ने मौका देखते ही रुबीना के घर जाने का इरादा कर लिया।

जीवा और ईधा को मिला कीमती तोहफा

अब रुबीना ने फैंस के साथ एक स्पेशल व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे कीर्ति और शरद ने जीवा और ईधा पर अपना प्यार बरसाया। इतना ही नहीं कीर्ति तो अपनी बेस्ट फ्रेंड की बेटियों के लिए एक खास तोहफा भी लेकर आई थीं। ये गिफ्ट वाकई काफी खूबसूरत और कीमती है। इसकी झलक रुबीना के लेटेस्ट व्लॉग में देखने को मिली है। कीर्ति और शरद जब पहली बार जीवा और ईधा से मिले तो उन्होंने इन दोनों को सोने की चूड़ियां गिफ्ट कर दीं। अब इनका ये स्पेशल गिफ्ट देख फैंस भी वाहवाही कर रहे हैं। सभी को ये क्यूट गिफ्ट काफी पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें: अलग-अलग पैकेट में एक ही स्टोरी बेच रहीं Taapsee Pannu? इन फिल्मों से मिला सबूत

अब तक रुबीना की बेटियों से क्यों दूर थे कीर्ति और शरद?

बता दें, इस व्लॉग में एक और खुलासा हुआ है। सबके मन में सवाल उठ रहे हैं कि जब रुबीना की इन दोनों एक्टर्स से इतनी गहरी दोस्ती है तो ये दोनों अब तक उनकी बेटियों से क्यों नहीं मिले थे। इस सवाल का जवाब भी रुबीना ने अपने व्लॉग में दे दिया है। उन्होंने बताया कि केलकर फैमिली में कभी किसी को तो कभी किसी को वायरल हो रहा था। ऐसे में वो नहीं चाहते थे कि इन बच्चियों को किसी भी तरह का कोई इन्फेक्शन हो जिसकी वजह से वो अब तक जीवा और ईधा से मिलने और उन्हें अपना आशीर्वाद देने नहीं आए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें