हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर आते ही 'शैतान' ने किया 'काला जादू', टिकट खिड़की पर हुई नोटों की बारिश

Shaitaan Box Office Collection Day 2 (early estimates): फिल्म ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में…

विज्ञापन
Shaitaan OTT Release Update

Shaitaan Box Office Collection Day 2 (early estimates): अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ को रिलीज हुए दो दिन बीत गए हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की और आते ही अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया। दूसरे दिन भी फिल्म ‘शैतान’ का ‘काला जादू’ टिकट खिड़की पर चला और फिल्म ने बेहतर कलेक्शन किया। आइए बताते हैं कि आखिर दूसरे दिन ‘शैतान’ ने कितनी कमाई की है?

‘शैतान’ ने दूसरे दिन छापे इतने नोट

Sacnilk.com के अनुसार फिल्म ‘शैतान’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन लगभग 18.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि ये नंबर अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 33 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद के मुताबिक, फिल्म शैतान अच्छी कमाई कर रही है। संडे से भी इस फिल्म के कलेक्शन को लेकर बड़ी कमाई का भरोसा है। देखने वाली बात होगी कि संडे को ये फिल्म क्या धमाका करती है?

एक फैमिली की स्टोरी पर बेस्ड है फिल्म की कहानी

इसी के साथ अगर फिल्म ‘शैतान’ की पहले दिन की कमाई की बात करें तो अपने ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म की कहानी लोगों को पसंद आ रही है और ‘शैतान’ का काला जादू भी दर्शकों पर चल रहा है। फिल्म एक फैमिली की स्टोरी पर बेस्ड है, जिसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक अच्छे भले परिवार को ‘शैतान’ बर्बाद करने पर उतर आता है।

कमाल की है अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी

फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी कमाल की है। बता दें कि इस जोड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ में देखा गया है, जिसने आते ही धमाका किया और दर्शकों के दिलों को छुआ। जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तो लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट बढ़ गई थी और इसका पता फिल्म की कमाई से लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Miss World 2024 से पूछा गया था ये सवाल? ‘विश्व सुंदरी’ बनने के बाद Krystyna Pyszkova ने क्या कहा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें