Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कई दिलों पर राज करते हैं। इस फेहरिस्त में अब कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना का भी नाम जुड़ चुका है। भारत में शाहरुख से पहली मुलाकात में ही रिहाना किंग खान की फैन हो गई हैं। तभी तो अनंत राधिका की प्री-वेडिंग में रिहाना अकेले ही शाहरुख खान के ‘चलेया’ गाने पर थिरकती दिखाई दे रही हैं।
रिहाना का डांस वीडियो आया सामने
पिछले हफ्ते 1 मार्च से 3 मार्च तक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी देखने को मिली थी। गुजरात के जामनगर में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। मगर पॉप सिंगर रिहाना ने सेरेमनी में खूब वाहवाही लूटी। आलम यह था कि रिहाना के आने से लेकर परफॉर्म करने तक पल-पल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वहीं प्री-वेडिंग का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें रिहाना शाहरुख खान के गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।
इवेंट में बजा शाहरुख का सॉन्ग
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रिहाना स्टेज पर खड़ी हैं। तभी इवेंट में शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर मूवी ‘जवान’ (Jawan) का चलया गाना बजने लगता है। ऐसे में रिहाना साइड में अकेले खड़े होकर सॉन्ग एन्जॉय कर रही हैं। रिहाना ने हाथ में एक ग्लास पकड़ा है और दूसरे हाथ से वो ‘चलेया’ गाने पर डांस मूव्स करने लगती हैं। डांस के दौरान रिहाना अकेले ही अपनी धुन में मगन गाने पर थिरकतीं नजर आ रही हैं।
अंबानी परिवार ने लगाए ठुमके
रिहाना के पीछे अंबानी फैमिली के कई लोग डांस कर रहे हैं। अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी और अनंत अंबानी भी इस गाने पर नाच रहे हैं। अंबानी परिवार के साथ जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऑरी भी थिरकते दिखाई दे रहे हैं।
अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 3 दिन के इस इवेंट में कई हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की थी। बिल गेट्स से लेकर मार्क जुकेरबर्ग, इवांका ट्रंप, भूटान के राजा और रानी सहित कई नामचीन हस्तियों ने इस इवेंट में हिस्सा लिया था। इवेंट की पहली शाम को कॉकटेल पार्टी के दौरान रिहाना ने लाइम लाइट लूटी। तो वहीं बाकी दो दिनों तक प्री-वेडिंग में बॉलीवुड सितारों ने रंग जमाया था। इसके अलावा अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और दिलजीत सिंह की लाइव परफॉर्मेंस ने सभी का दिल जीत लिया था।
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन की फोटो, आवाज और नाम को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
15 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
16 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
16 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
20 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
30 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
31 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
31 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
31 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines