Miss Universe 2024, Rumy Alqahtani: फाइनली अब वो पल आने वाला है, जिसका हर किसी को सालों से इंतजार था। जी हां, इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला है जब एक इस्लामिक देश मिस यूनिवर्स में हिस्सा लेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सऊदी अरब की, जो पहली बार अपने देश की हसीना को मिस यूनिवर्स के मंच पर उतारेगा।
रूमी अलकाहतानी ने दी जानकारी
इसकी जानकारी खुद रूमी अलकाहतानी ने दी है, जो मिस यूनिवर्स 2024 में सऊदी अरब को रिप्रजेंट करेंगी। बता दें कि इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब मिस यूनिवर्स के मंच पर इस्लामिक देश सऊदी अरब का झंडा नजर आएगा।
कौन हैं रूमी अलकाहतानी?
रूमी अलकाहतानी 27 साल की मॉडल हैं, जो मिस सऊदी अरब रह चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा मिस अरब वर्ल्ड पीस 2021 और मिस वुमन (सऊदी अरब) भी रूमी अलकाहतानी अपने नाम कर चुकी हैं। वहीं, अब रूमी अलकाहतानी मिस यूनिवर्स 2024 के मंच पर भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि रूमी अलकाहतानी सऊदी अरब की पहली हसीना हैं, जो मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी।
सम्मानित महसूस कर रही हूं- रूमी
अपने सोशल मीडिया पर रूमी अलकाहतानी ने इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि मिस यूनिवर्स 2024 में हिस्सा लेने से खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी कई फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।
मैक्सिको में होगा मिस यूनिवर्स 2024 का आयोजन
बता दें कि इस बार मैक्सिको में मिस यूनिवर्स 2024 का आयोजन होगा। फिलहाल निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस मिस यूनिवर्स हैं। हालांकि देखने वाली बात रहेगी की साल 2024 का मिस यूनिवर्स का खिताब किसके सिर सजेगा। मिस यूनिवर्स में सऊदी अरब का हिस्सा लेना वाकई बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill ने रिक्रिएट किया अपना फेमस डायलॉग, यूजर्स बोले- बिग बॉस 13 की याद आ गई
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines