Sara Ali Khan: इन दिनों अभिनेत्री सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्मों ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ को लेकर खूब सुर्खियों में है। फैंस को भी एक्ट्रेस की इन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सारा ने इन फिल्मों में काम करने पर अपने विचार साझा किए हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?
सिम्बा और केदारनाथ की आई याद
हाल ही में Etimes को दिए एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने अपनी आगामी फिल्मों पर बात की। सारा ने अपकमिंग फिल्मों के रोल पर बात करते हुए कहा कि ये दोनों फिल्में मुझे शुरुआत के दिनों में वापस ले गई। मैं दोनों फिल्मों (‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’) के गाने देख रही हूं, जो एक-दूसरे से बेहद अलग है। इनको देखकर मुझे उस टाइम की याद आती है जब सिम्बा और केदारनाथ साल 2018 में एक ही महीने में रिलीज हुई थीं। मुझे ये दिखाने का मौका मिला है कि मुझे किस चीज पर गर्व है, जो एक रेंज है।
मुझे खुद पर गर्व है- सारा
सारा ने आगे कहा कि मैं अपने काम को बेहतर करने की कोशिश हमेशा करती हूं। मैं चाहती हूं कि लोग कहे कि इन्हें सब कुछ आता है या ये सब करने में सक्षम है। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि इस तरह की फिल्में करने से मुझे संतुष्टि मिलती है और अब टाइम आ गया है कि आप मेरे वो साइड भी देखें जो आपने अभी तक नहीं देखा है। सारा ने कहा कि अब मैं कुछ ऐसा कहने जा रही हूं, जो मैंने लंबे टाइम से नहीं कहा है। इसके आगे सारा कहती हैं कि मुझे खुद पर गर्व है।
फैंस को बेसब्री से सारा की अपकमिंग फिल्मों का इंतजार
बता दें कि सारा अली खान की ‘मर्डर मुबारक’ 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। वहीं, ‘ऐ वतन मेरे वतन’ 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी। फैंस को सारा के दोनों अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि ये दोनों क्या कमाल कर पाएगी?
यह भी पढ़ें- Ram Gopal Varma ने राजनीति में एंट्री कर Pawan Kalyan को किया चैलेंज, लोकसभा चुनाव में हराऊंगा
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines