Samantha Ruth Prabhu: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अक्सर अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में उतर जाती है। एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ में ‘ऊ अंतावा’ गाने पर बेहद शानदार डांस किया था, जो लोगों को गजब का पसंद आया था, लेकिन कहते है ना कि कोई भी मुश्किल चीज आसान नहीं होती। इस गाने की शूटिंग के दौरान समांथा बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी, जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने खुद किया है।
ये करना बिल्कुल भी आसान नहीं था- समांथा
हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में साउथ एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने ‘ऊ अंतावा’ गाने पर बात की और बताया कि ये बहुत मुश्किल था। उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग के टाइम उनके पैर कांप रहे थे और ये करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। सामंथा ने आगे कहा कि मैं हमेशा ये सोचकर काम करती हूं कि मैं बिल्कुल भी परफेक्ट नहीं हूं। इसलिए इस गाने को शूट करना मेरे लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था। जब इस गाने का पहला शॉट शूट किया जा रहा था तो मैं डर से कांप रही थी। हालांकि मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की।
मुझे कुछ नया करना था- समांथा
इसके आगे एक्ट्रेस ने बताया कि वो बहुत ही अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थी, लेकिन उन्होंने इसे करने का मन बनाया क्योंकि वो कुछ नया करना चाहती थी। मुझे लगता है कि ये गाना और उसके बोल मेरे लिए एक चुनौती थे। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर हम कुछ करने का मन बना लें तो ये बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है और हम सब कुछ कर सकते हैं। इसके आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो ऐसा फिर से करेंगी, तो इसके लिए एक्ट्रेस ने मना कर दिया।
पुष्पा 2: द रूल को लेकर फैंस में क्रेज
बता दें कि इन दिनों पुष्पा 2: द रूल भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है और फैंस को इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं और थिएटर्स में फिल्म 15 अगस्त को एंट्री करेगी। ऐसे में फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी?
यह भी पढ़ें- Yodha बनने के लिए होने चाहिए Sidharth के किरदार के 5 गुण, Yodha का स्टाइल नहीं नेगोशिएट करना
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
11 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
11 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
15 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
25 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
26 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
26 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines