Samantha ruth prabhu trolled for misleading: सोशल मीडिया पर सामंथा रुथ प्रभु अपने यूजर्स को मिस लीड करने के लिए जमकर ट्रोल हो रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक वेलनेस कोच के साथ हेल्थ और डिटॉक्स के तरीकों को लेकर बात करती नजर आ रही थीं। ये वीडियो सामंथा ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए बनाया था।
वीडियो में वो वेलनेस कोच अलकेश से बॉडी डिटॉक्स करने के लिए हर्ब्स इस्तेमाल करने के तरीके के ऊपर बात कर रही हैं। वेलनेस कोच डेंडिलियन रूट्स से बनी चाय और लिवर डिटॉक्स के लिए इसके फायदे के बारे में बता रहे हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को ‘द लिवर डॉक’ नाम के पेज ने रिपोस्ट कर कहा कि सामंथा अपने 33 करोड़ यूजर्स को मिस लीड कर रही हैं।
ट्रोलर ने सामंथा को बताया अनपढ़
सामंथा के वीडियो को शेयर करते हुए ट्रोलर्स ने लिखा कि ये पॉडकास्ट एक हेल्थ इलिटरेट और वेलनेस कोच का है, जिन्हें बिल्कुल नहीं पता कि इंसानी शरीर किस तरह काम करता है। वेलनेस कोच सच में मेडिसिन से जुड़ी जानकारी रखते हैं या नहीं, इसमें भी शक है। ये नहीं पता कि इन पर इतने लोग भरोसा कैसे करते हैं।
वीडियो में बताया गया डैंडेलियन का उपयोग कितना सही
सामंथा के वीडियो में डैंडेलियन की चाय पीने की बात कही गई। ये भी बताया गया है कि इससे चाय और कॉफी को पीने की चाह कम होने लगती है। वहीं ‘द लिवर डॉक’ ने अपने पोस्ट में इंसानों और जानवरों के ऊपर हुए रिसर्च का हवाला देते हुए बताया किस तरह के डैंडेलियन का इस्तेमाल करना सही है। वहीं शहरी और दूसरे कई जगहों पर उगने वाले डैंडेलियन जहरीले होते हैं। कई बार लोगों के लिए पहचान कर पाना मुश्किल होता है।
किस बीमारी से परेशान थी सामंथा रुथ प्रभु
सामंथा रुथ प्रभु ने पिछले साल खुलासा किया था कि वो मायोसाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। ये एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर में मसल्स को कमजोर बना देती है। इससे बॉडी मसल्स में दर्द रहता है। इसका कोई इलाज नहीं है, इसके लिए बस लाइफस्टाइल में बदलाव करना पड़ता है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
21 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
22 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
22 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
22 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines