Oscars Award 2024: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 96वें ऑस्कर अवॉर्ड (Oscars Award 2024) का आयोजन हुआ था। मगर इस बार ऑस्कर में भारत की किसी भी फिल्म को नॉमिनेट नहीं किया गया था, जिसके चलते देश में ऑस्कर को लेकर कुछ खास दिलचस्पी देखने को नहीं मिली। मगर अकादमी अवॉर्ड में भारतीय फिल्मों के खराब प्रदर्शन के कारण ऑस्कर पर अक्सर उंगलियां उठती रही हैं। कई लोग ऑस्कर प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हैं। हालांकि सबसे हैरानी की बात तो यह है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान भी ऑस्कर को कुछ खास तवज्जो नहीं देते हैं।
ऑस्कर पर बोले सलमान
कुछ सालों पहले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने 2014 में फेमस न्यूज शो ‘आप की अदालत’ में शिरकत की थी। इस दौरान ऑडियन्स में बैठे एक शख्स ने सलमान से पूछा कि, सर क्या हमारी फिल्में कभी ऑस्कर अवॉर्ड जीत पाएंगी या नहीं? जिसपर जवाब देते हुए सलमान ने कहा- ऑस्कर बाहर वालों का अवॉर्ड है यार, हमारा वहां क्या काम? हमारी फिल्मों का कल्चर अलग है। मैं ऑस्कर को कभी मुड़ कर भी ना देखूं।
ऑस्कर में पहुंची बजरंगी भाईजान
ऑस्कर को लेकर सलमान के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। वहीं अगले साल दबंग खान की सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ (Bajrangi Bhaijaan) रिलीज हुई। सलमान स्टारर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ और प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ (Bahubali) को ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। दोनों ही फिल्में ऑस्कर की बेस्ट विदेशी फिल्म कैटरगी में नॉमिनेट हुई। मगर तब भी सलमान ने ऑस्कर को नजरअंदाज कर दिया था।
दर्शकों के लिए बनाते हैं फिल्म
ई टाइम्स के मुताबिक, बजरंगी भाईजान के ऑस्कर में नॉमिनेट होने पर रिएक्शन देते हुए सलमान ने कहा था कि, हम यहां के लोगों के लिए फिल्म बनाते हैं। इस फिल्म को ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान और चीन में भी दर्शकों का काफी प्यार मिला है। बिजनेस करना या पैसा कमाना हमारी फिल्मों का पहला लक्ष्य नहीं है। जब लोग थिएटर्स में जाकर फिल्म देखते हैं और कहानी को एन्जॉय करते हैं। तो हमारा काम वहां खत्म हो जाता है। उसके बाद कौन सी फिल्म कहां जा रही है, यह मायने नहीं रखता। मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।
ऑस्कर में भारतीय फिल्में
बता दें कि, पिछले 57 साल में भारत की कुल 56 फिल्में ऑस्कर में गईं हैं। मगर भारत को अभी तक महज 2 ऑस्कर अवॉर्ड ही मिले हैं। पिछले साल हुए 95वें अकादमी अवॉर्ड में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के गाने ‘नाटु नाटु’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटगरी और गुनीत मोंगा की ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री के अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines