Rupali Ganguly Show Anupamaa: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। अब इस शो में मेकर्स ने अचानक एक बड़ा फैसला ले लिया है और मीडिया के खिलाफ सख्त कदम उठा लिया है। अब रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के शो के सेट पर मेकर्स ने मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी है। अब मीडिया रुपाली गांगुली के सेट पर एंट्री नहीं ले सकती। इसका कारण क्या हो सकता है अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो इस बात का खुलासा भी हम कर ही देते हैं।
‘अनुपमा’ के सेट पर मीडिया पर लगी रोक
बता दें, मीडिया का शो के सेट्स पर जाना आम बात है। अक्सर मीडिया टीवी शोज के सेट्स पर जाकर उस शो में काम कर रहे कलाकारों के साथ बातचीत करती है। एक्टर्स के इंटरव्यूज होते हैं और फन सेग्मेंट्स भी शूट होते हैं। जैसा कि आपने देखा होगा कि मीडिया दिखाता है कि आपका पसंदीदा कलाकार सेट पर बाकी आर्टिस्ट्स के साथ कैसे मस्ती या प्रैंक करता है, या फिर वो लंच में क्या-क्या खाता है। इसके साथ ही एक्टर्स का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाना भी आम है। लेकिन अब ये सब अनुपमा के सेट पर बैन हो गया है।
मीडिया की इस गलती से मेकर्स को हुआ नुक्सान
इसके पीछे की वजह ये है कि मेकर्स को इस बात का एहसास हो गया है कि मीडिया जो सेट पर आकर शो की क्लिप्स रेकॉर्ड कर देता है उसका असर सीधा शो की TRP पर पड़ता है। लोगों को एपिसोड टेलीकास्ट होने से पहले ही शो की स्टोरी पता लग जाती है और उनका इंटरेस्ट एपिसोड में खत्म हो जाता है। इसकी वजह से शो की TRP गिरने लगी है। कई बार ऐसा हुआ है कि शो में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला होता है और मीडिया उसे पहले ही रिवील कर देता है। लीक हो रही इस इन्फॉर्मेशन से तंग आकर मेकर्स ने अब ये फैसला ले लिया है।
यह भी पढ़ें: गोल्डन गर्ल बनीं Rubina Dilaik, हॉट फोटोज देख फैंस भी बोले ‘सोना कितना सोना है’
बैन के बाद मेकर्स को होगा बड़ा फायदा
इससे अब दर्शक तो मायूस होंगे कि उन्हें वक्त से पहले शो की जानकारी नहीं मिलेगी लेकिन मेकर्स के लिए ये कदम उठाना जरूरी हो गया था। अब मीडिया को बैन कर वो अपनी TRP बचा पाएंगे। वैसे ये बैन हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ वक्त के लिए ही लगाया गया है। वहीं, अभी तक ‘अनुपमा’ के मेकर्स की तरफ से इस खबर पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया गया है। ऐसे में अब अनुपमा शो के फैंस और रुपाली के फैंस को थोड़ा सा पेशेंस रखना होगा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines