Riva arora lip surgery: ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में एक छोटी सी बच्ची का किरदार निभाने वाली रीवा अरोड़ा अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रीवा ने लिप सर्जरी करवा ली है। अब रीवा को उनके लिप्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है। लोग इसका इल्जाम उनकी मां पर लगा रहे हैं और कह रहे है कि विश्वास नहीं होता कि ये उरी में दिखने वाली वही लड़की है।
ग्रोथ हार्मोन का ले रही थी इंजेक्शन
रीवा के लुक में अचानक हुए बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा है। कई लोगों का कहना है कि उनके होंठ पहले से काफी अलग दिख रहे हैं। लोगों का इल्जाम है कि अपनी प्रसेंस फील करवाने के लिए रीवा ग्रोथ हार्मोन के इंजेक्शन ले रही हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उनकी मां ने उन्हें ग्रोथ हार्मोन के इंजेक्शन दिलवाए हैं, जिसके कारण वो उम्र से बड़ी दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हर पोस्ट के ऊपर लोग उनके लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करते दिखते हैं। यूजर्स का कहना है कि ये बॉलीवुड की किम कार्दशियन दिखना चाहती हैं।
18 के उम्र में दिख रही 25 की दिखना चाहती हैं
सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कई लोग कह रहे हैं कि रीवा 18 साल की हैं और 25 साल की दिखना चाहती हैं। वहीं कई लोग रीवा की मां पर गुस्सा निकाल रहे हैं कि छोटी बच्ची की हेल्थ से कैसे खिलवाड़ कर सकती हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी हैं रीवा
रीवा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई बॉलीवुड फिल्मों में दिख चुकी हैं। उन्होंने रणबीर की फिल्म रॉकस्टार से अपने करियर की शुरुआत की थी। वो मॉम, उरी द सर्जिकल स्ट्राइक, और गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं। इसके बाद से ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। उन्हें यूट्यूब में करीब 10 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines