Oscars Award 2024: ऑस्कर अवॉर्ड 2024 (Oscars Award 2024) की लाइव सेरेमनी 11 मार्च की सुबह 4 बजे देखने को मिली। हालांकि इस दौरान एक कुत्ते ने काफी सुर्खियां बटोरीं। ऑडियन्स की लाइन में बैठे एक ‘मेस्सी’ नामक डॉग ने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल इस डॉगी ने ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म ‘एनाटॉमी ऑफ अ फॉल’ में अहम रोल निभाया था। जिसके चलते मेस्सी भी 96वें अकादमी पुरस्कार का हिस्सा बना था। मगर क्या आप जानते हैं कि अकादमी अवॉर्ड का डॉग से काफी पुराना रिश्ता रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1929 में शुरू हुए ऑस्कर अवॉर्ड में पहली बार बेस्ट एक्टर का खिताब भी Rin Tin Tin नामक कुत्ते को दिया जाना था।
जंग के मैदान में मिला Rin Tin Tin
Rin Tin Tin का किस्सा पहले विश्व युद्ध के मैदान से शुरू हुआ था। अमेरिकी वायुसेना की 135वीं एयरो स्क्वाड्रन के एक सिपाही ली डंकन फ्रांस और जर्मनी के बॉर्डन पर मौजूद थे। अमेरिकी एयरफोर्स के साथ मिलकर डंकन सभी लोगों को जर्मनी से निकाल कर सुरक्षित जगह पर ले जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि, एक जर्मन शैफर्ड मम्मी डॉग अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ डरी सहमी बैठी थी। उन कुत्तों को वहां अकेला छोड़ना डंकन को गंवारा ना था। लिहाजा डंकन सभी को उठाकर एयरफोर्स के बेस पर ले आए। कुछ दिनों तक डंकन ने सभी की सेवा की और अपने साथियों को एक-एक पपी बांट दिए। वहीं मम्मी डॉगी को डंकन के ही एक अफसर ने खरीद लिया। वहीं एक मेल और फीमेल पपी को डंकन ने अपने पास रख लिया। जिनका नाम रखा- रिन टिन टिन और ननेटे।
Rin Tin Tin ने किया कारनामा
Rin Tin Tin कोई साधारण कुत्ता नहीं था। मगर डंकन इस बात से पूरी तरह अंजान था। एक मिशन पर जाते समय डंकन ने Rin Tin Tin को अपने एक दोस्त को सौंप दिया। डंकन के दोस्त ने Rin Tin Tin का नाम एक प्रतियोगिता में लिखवा दिया। जिसमें रिन ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया। इस प्रतियोगिता में Rin Tin Tin ने 11 फुट 9 इंच लंबी दीवार को एक बार में छलांग लगाकर पार कर ली। Rin Tin Tin का यह कारनामा कैमरे में कैद हो गया। वहीं डंकन ने इसे देखा तो वो भी हैरान रह गया।
हॉलीवुड स्टार बना Rin Tin Tin
इसी दौरान एक मशहूर हॉलीवुड स्टार की फिल्म रिलीज हुई थी। जिसमें जर्मन शेफर्ड नामक डॉग ‘स्ट्रॉन्गहर्ट’ ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के बाद ‘स्ट्रॉन्गहर्ट’ रातों रात मशहूर हो गया था। ऐसे में ‘स्ट्रॉन्गहार्ट’ की लोकप्रियता देखकर डंकन ने भी Rin Tin Tin को फिल्मों में भेजने का फैसला किया। Rin Tin Tin ने वॉर्नर ब्रोस की फिल्मों से हॉलीवुड में डेब्यू किया और 1927 तक कुल 16 फिल्मों में काम करके Rin Tin Tin मशहूर हो गया। आलम यह था कि हॉलीवुड स्टार्स के ज्यादा अमेरिका की गलियों में Rin Tin Tin के चर्चे होने लगे।
रिन की फीस उड़ा देगी होश
रिन की पॉपुलैरिटी इस कदर बढ़ी कि फिल्मों में काम करने के लिए रिन को हर हफ्ते 1000 अमेरिकी डॉलर मिलते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो रिन के कानों का भी इन्श्योरेंस हुआ था। रिन के एक कानों की कीमत दस हजार डॉलर थी। आज के समय से तुलना करें तो रिन की कुल फीस 8 लाख रुपयों से भी ज्यादा थी। यही नहीं रिन के कॉलर पर हीरे जड़े थे। वहीं फिल्म के सेट पर रिन की एंट्री किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं होती थी।
Rin Tin Tin के नाम से ऑस्कर की घोषणा
साल 1929 में अकादमी पुरस्कार की भी शुरुआत हुई। जिसमें विजेताओं की सूची 3 महीने पहले ही मीडिया को दे दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ऑस्कर के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब Rin Tin Tin को दिया जाना था। बेस्ट एक्टर कैटगरी में सबसे ज्यादा वोट Rin Tin Tin को मिले थे। मगर बाद में यह अवॉर्ड जर्मन एक्टर एमिल जैनिंग्स को दे दिया गया। ऐसे में खबरें सामने आईं कि Rin Tin Tin को ऑस्कर देने की बात मजाक थी। तो वहीं कुछ लोगों का कहना था कि अकादमी पुरस्कारों की गरिमा बचाने के लिए ऑस्कर प्रशासन ने यह निर्णय लिया था।
Rin Tin Tin की मौत से अमेरिका में पसरा मातम
25 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद 1932 में अमेरिका के सबसे चहेते स्टार Rin Tin Tin ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। Rin Tin Tin की मौत से पूरे अमेरिका में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी। Rin Tin Tin की आखिरी फिल्म ‘टॉकीज’ (Talkies) इसी साल रिलीज हुई थी। वहीं Rin Tin Tin की मौत अमेरिका की बड़ी खबरों में से एक थी। इस दौरान रेडियो प्रोग्राम रोक कर Rin Tin Tin की मौत की खबर सुनाई गई थी। फिर बाद में रिन टिन टिन पर एक घंटे का स्पेशल प्रोगाम चला था।
संबंधित खबरें
जुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
34 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
65 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
186 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
208 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
306 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
312 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
332 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
334 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
358 days agoRise and Fall से दो कंटेस्टेंट हुए बाहर, पवन सिंह से अर्जुन ने छीनी बड़ी पावर
382 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines