अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant Ambani-Radhika Merchant Pre Wedding Ceremony) में शामिल होने के लिए देश और दुनिया की कई नामचीन हस्तियां जामनगर पहुंचीं। इस मौके पर पॉप सिंगर रिहाना (Rihanna) ने भी अंबानी के जश्न में शानदार परफॉर्मेंस दी। उनके गानों पर बॉलीवुड सेलेब्स भी ठुमके लगाने से खुद को नहीं रोक पाए। हालांकि परफॉर्मेंस के अगले ही दिन रिहाना अमेरिका के लिए रवाना हो गईं। दरअसल, फैंस उम्मीद कर रहे थे कि सिंगर 3 मार्च तक जामनगर में रहेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिहाना दो दिन में ही वापस क्यों चली गईं?
यह भी पढ़ें: ठंड से अकड़े, कंबल में दुबके फिर भी बैठे रहे; कुछ ऐसा था बॉलीवुड सेलेब्स में प्री वेडिंग का क्रेज
क्यों अगले दिन वापस चली गईं रिहाना?
आपको बता दें कि यह पहली बार था जब पॉप सिंगर रिहाना इंडिया आईं और उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म किया। Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर ने 1 मार्च की रात में अपनी दोस्त मेलिसा फोर्ड के साथ इंस्टाग्राम लाइव किया था। दरअसल, रिहाना के साथ उनकी दोस्त भी इंडिया आईं थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, लौटते समय जामनगर एयरपोर्ट पर मेलिसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव आईं। इस दौरान रिहाना ने अपना चेहरा ढंकते हुए पूछा कि क्या है सच में लाइव है?
रिहाना ने इंस्टा लाइव में फैंस से बात करते हुए कहा बताया कि उन्हें तुरंत अमेरिका क्यों रवाना होना पड़ रहा है। रिहाना ने कहा, ‘मैंने इंडिया में काफी अच्छा समय बिताया है। मेरे पास सिर्फ दो ही दिन थे। मेरे इंडिया छोड़ने की एकमात्र वजह मेरे बच्चे हैं। मुझे इसलिए तुरंत वापस अमेरिका लौटना पड़ रहा है।’
पैप्स के साथ क्लिक करवाई फोटोज
अमेरिका लौटने से पहले रिहाना ने जामनगर एयरपोर्ट पर पैपराजी के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। इतना ही नहीं सिंगर ने वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को गले भी लगाया और उनसे बातें भी कीं। साथ ही कहा कि वह दोबारा वापस आएंगी। उनका यह अंदाज देखने के बाद हर कोई सिंगर की तारीफ कर रहा है।
जान्हवी कपूर संग किया डांस
गौरतलब है कि सिंगर रिहाना ने अनंत-राधिका के फंक्शन में रूड बॉय, डायमंड्स, व्हेयर हैव यू बीन, पोर इट अप जैसे कई सुपरहिट गाने गाए थे। उनकी परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी रिहाना के गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए। उनका एक और वीडियो सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने सिंगर रिहाना को ‘झिंगाट’ पर नचाया था।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
2 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
2 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
3 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
3 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
7 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
17 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
17 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
18 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
18 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines