हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में Rihanna के कपड़ों ने दिया 'धोखा', यूजर्स बोले- कपड़े फाड़ परफॉर्मेंस

Rihanna, Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी से रिहाना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमे वो बेहद शानदार परफॉर्मेंस दे रही हैं, लेकिन इसके बाद भी सिंगर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Rihanna, Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding, IMAGE CREDIT- News24

Rihanna, Anant Ambani-Radhika Merchant Pre-Wedding: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में कई विदेशी मेहमानों ने शिरकत की है। इस ग्रैंड पार्टी का हिस्सा बनने के लिए मशहूर पॉप सिंगर रिहाना को भी इंडिया बुलाया गया। रिहाना ढेर सारे सामान के साथ इस प्री-वेडिंग का हिस्सा बनीं और उन्होंने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में बेहद कड़क परफॉर्मेंस दी और खूब वाहवाही लूटी, लेकिन इसके बाद भी सिंगर जबरदस्त तरह के ट्रोल हो गईं। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों?

यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल

दरअसल, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में जहां रिहाना ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता, तो वहीं अब यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग से सामने आए रिहाना के वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इन वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का बेहद अजीब रिएक्शन है। हर कोई रिहाना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहा है।

विज्ञापन

Rihanna

लोगों ने लिए मजे

एक यूजर ने रिहाना के वीडियो पर कमेंट किया कि इसकी वजह से 50 करोड़ ले लिए। दूसरे ने कहा कि एनर्जी कहां है? तीसरे यूजर ने कहा कि ये बधाई देने के लिए इसने 52 करोड़ ले लिए। एक और यूजर ने कहा कि इससे ज्यादा अच्छा तो अरिजीत सिंह है। एक और यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा तो हमारी नोरा इससे बहुत अच्छी है। एक और ने कहा कि इसे डांस कहते हैं?

विज्ञापन

फटे कपड़ों में दिखीं पॉप स्टार

इतना ही नहीं बल्कि रिहाना का और फोटो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का सामना करना पड़ा। इस फोटो पर भी यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि बड़े-बडे देशों में ऐसी छोटी-छोटी बाते होती रहती है। दूसरे ने कहा कि 75 करोड़ ले गई इसके। एक अन्य ने कहा कि मालफंक्शन नहीं… इसको कपड़े फाड़ परफॉर्मेंस कहते हैं। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रिहाना के इस फोटो पर कर रहे हैं।

Rihanna

विज्ञापन

Rihanna experienced wardrobe malfunction

 

यह भी पढ़ें- बेटे-बहू के लिए Mukesh-Nita Ambani की खास तैयारी, Anant-Radhika की प्री-वेडिंग के लिए ‘प्यार हुआ’ पर किया डांस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola