Rashami Desai Body Shamed: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) के यूं तो लाखों चाहने वाले हैं। एक्ट्रेस ने कई टीवी शोज में बहू के किरदार निभाकर फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए उतावले रहते हैं। कुछ लोग तो उनसे मिलने का सपना भी देखते हैं। इतनी फैन फॉलोइंग के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो रश्मि देसाई को ट्रोल करने से बाज नहीं आते। कभी कपड़ों को लेकर तो कभी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें निशाने पर ले लेते हैं।
बॉडी शेम हुईं रश्मि
लेकिन इस बार तो हद ही गई। अब लोगों ने सभी मर्यादाएं पार कर दी हैं। अब इंटरनेट पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई को जमकर बॉडी शेम किया जा रहा है। बता दें, रश्मि कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उनके सबसे हिट प्रोजेक्ट्स की बात करें तो ‘उतरन’ (Uttaran) से उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिली है। ‘दिल से दिल तक’ (Dil Se Dil Tak) शो में उनकी और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की केमिस्ट्री के फैंस दीवाने हो गए थे। वहीं, बिग बॉस (Bigg Boss) से भी रश्मि ने खूब लाइमलाइट बटोरी है। एक्ट्रेस की लव लाइफ और सिद्धार्थ के साथ उनकी टशन आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं।
लोगों ने किए भद्दे कमैंट्स
वहीं, अब एक्ट्रेस हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) को सपोर्ट करने पहुंची थीं। अंकिता की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantrya Veer Savarkar) रिलीज हो चुकी है। इसके पहले इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में रश्मि जमकर अंकिता का सपोर्ट करती नजर आईं। लेकिन ऐसा करते हुए भी लोगों ने उन्हें नहीं बक्शा और वो क्लिप देख रश्मि को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने रश्मि को बॉडी शेम करते हुए ये तक कह दिया, ‘आलू की तरह फूलती क्यों जा रही है ये।’ एक ने रश्मि को ‘कद्दू जैसी शकल’ कहकर बुलाया है। इतना ही नहीं एक यूजर तो ये भी पूछ रहा है, ‘ये फुटबॉल क्यों आई है?’
यह भी पढ़ें: Anupamaa के सेट पर मीडिया को नहीं मिलेगी एंट्री, मेकर्स ने क्यों लगाया बैन?
कपड़े और इंग्लिश का भी उड़ाया मजाक
एक यूजर ने उनके कपड़ों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘शर्ट को आयरन कर लेते, क्या हालत हो गई है इसकी।’ एक शख्स ने कमेंट किया है, ‘अरे दोनों फेक पर्सनालिटी हैं। तो कोई बोला, ‘दोनों की दोनों फ्लॉप हैं।’ एक ट्रोलर बोला, ‘अच्छा हुआ और बोलने नहीं दिया इसे, नहीं तो इंग्लिश हिंदी मिक्स करके दिमाग की दही करती ये..।’ एक कमेंट आया, ‘BB के दोनों सबसे ज्यादा हेट किए जाने वाले कंटेस्टेंट हैं।’ एक ने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘इंग्लिश भूल गई।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
9 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
10 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
10 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
10 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
14 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
24 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
25 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
25 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
25 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
25 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines