Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए मशहूर हैं। वहीं रणवीर (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण के मस्ती मोमेंट्स फैंस के भी फेवरेट हैं। दोनों पावर कपल के फनी वीडियोज अक्सर सामने आते हैं। मगर अब रणवीर और दीपिका का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर अपने बचपन की यादें ताजा करते दिखाई दे रहे हैं।
रणवीर का 1 मिनट वाला गान
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शिरकत की थी। अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी से दोनों का वीडियो सामने आया है। जिसमें रणवीर और दीपिका फेमस प्रोड्यूसर उमंग कुमार के साथ मौजूद हैं। उमंग वीडियो बना रहे हैं और रणवीर उनके पीछे छिपे खड़े हैं। वहीं दीपिका रणवीर को देखकर हंस रही हैं। ऐसे में उमंग रणवीर को आवाज लगाते हैं तो रणवीर कहते हैं 1 मिनट। इसके बाद रणवीर कैमरे के सामने आकर गाना शुरू कर देते हैं। रणवीर कहते हैं – 1 मिनट की बात समझ लो तुम, 1 मिनट में क्या करना है यार समझ लो तुम, 1 मिनट में दिल खो जाए, 1 मिनट में कुछ हो जाए, 1 मिनट में लगे नौकरी, 1 मिनट में मिले छोकरी…।
उमंग ने सुनाया किस्सा
दरअसल यह गाना 1993 में आए शो ‘एक मिनट’ (Ek Minute) का टाइटल ट्रैक था। जिसे शेयर करते हुए उमंग ने कैप्शन में लिखा- मेरे 1993 के गेम शो ‘एक मिनट’ का टाइटल ट्रैक किसे याद है? रणवीर और दीपिका को यह याद है और उन्होंने इसे मेरे लिए गाया है। बचपन की यादें इतनी जल्दी नहीं मरती हैं। यह टाइटल ट्रैक इतना मशहूर था कि सबको अभी तक याद है।
फैंस ने दिए रिएक्शन
रणवीर और दीपिका के वीडियो पर फैंस ने भी कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ‘ये पेरेंट्स बनने वाले हैं मगर इनका बचपना नहीं गया।’ दूसरे यूजर ने रणवीर के मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘यह बॉलीवुड का पुनीत सुपरस्टार है।’ एक फैन ने रणवीर की तारीफ में लिखा- ‘सर जी सुपर से भी ऊपर।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बचपन की याद ताजा कर दी, शो का हर एक एपिसोड याद आ रहा है।’ इसी के साथ कई यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में हार्ट वाले इमोजी शेयर करके रणवीर पर खूब प्यार लुटाया है।
रणवीर और दीपिका बनेंगे पेरेंट्स
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दोनों कपल ने बताया था कि, वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसी साल सितंबर के महीने में दीपिका बच्चे को जन्म देंगी। जिसके बाद से फैंस की खुशी भी सांतवे आसमान पर है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
6 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
43 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
195 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
217 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines