Randeep Hooda Lok Sabha Election: फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने राजनीति में किस्मत आजमाई है। अब इस लिस्ट में एक और स्टार का नाम शामिल होने जा रहा है। खबर है कि बॉलीवुड के वीर सावरकर यानी रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। वह भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस खबर के आने के बाद से ही रणदीप के फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं। जाहिर है कि लोकसभा चुनाव 2024 पर सभी की नजरें हैं। पिछले दिनों ही भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की है।
इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा हरियाणा से लोकसभा चुनाव में उतर सकते हैं। चर्चा है कि भाजपा उन्हें हरियाणा की रोहतक सीट से टिकट दे सकती हैं। सूत्र के मुताबिक खुद रणदीप भी रोहतक सीट से चुनाव में उतरना चाहते हैं। दरअसल, वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। फिलहाल वह कहां से चुनाव लड़ेंगे इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
अरविंद शर्मा हैं विधायक
आपको बता दें कि फिलहाल रोहतक लोकसभा सीट पर इस समय भाजपा का राज है। मौजूदा समय में अरविंद शर्मा यहां से सांसद हैं। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को इस सीट से तगड़ी शिकस्त दी थी। इसके साथ ही भाजपा ने यहां से 47 प्रतिशत से ज्यादा वोट्स हासिल किए थे। रोहतक सीट से अरविंद शर्मा ने कुल 573,845 मत हासिल किए थे।
जाहिर है कि हरियाणा का रोहतक जिला पूर्व मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ रहा है। साल 2019 से पहले यह सीट कांग्रेस के खाते में थी। उस दौरान भूपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक सीट से लोकसभा सांसद चुना जा चुका है लेकिन इस बार चर्चा है कि कांग्रेस इस सीट से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतार सकती है। वहीं भाजपा की ओर से रणदीप हुड्डा का नाम सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: ठंड से अकड़े, कंबल में दुबके फिर भी बैठे रहे; कुछ ऐसा था बॉलीवुड सेलेब्स में प्री वेडिंग का क्रेज
इस फिल्म में नजर आएंगे एक्टर
गौरतलब है कि रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बता दें कि ये फिल्म क्रांतिकारी नेता विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है, जिसमें रणदीप हुड्डा विनायक दामोदर सावरकर के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं फिल्म में उनके अपोजिट अंकिता लोखंडे हैं। ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ 22 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
3 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
4 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
4 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
4 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines