Upasana Kamineni Konidela: साउथ सुपरस्टार राम चरण के दीवाने हिन्दी सिनेमा में भी मौजूद हैं। राम चरण को हाल ही में पत्नी उपासना कामिनेनी (Upasana Kamineni Konidela) के साथ गुजरात के जामनगर में देखा गया था। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शिरकत करने वाले राम चरण साउथ सिनेमा के इकलौते सुपरस्टार थे। इस दौरान राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। वहीं अब उपासना ने अपनी पर्नसल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
मां बनना था मुश्किल
हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उपासना ने बताया कि बच्ची को जन्म देने के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस किया। इस दौरान पति राम चरण ने उपासना को काफी सपोर्ट किया। उपासना के अनुसार, मां बनने के बाद काम में पहले ही तरह बेस्ट परफॉर्मेंस देना मेरे लिए काफी मुश्किल टास्क था। मैं अभी तक अपनी पूरी कोशिश कर रही हूं।
कॉर्पोरेट से की गुजारिश
उपासना ने बताया कि, कॉर्पोरेट वर्ल्ड में पर्सनल और प्रोफेशनल बदलावों से गुजरना पड़ता है। जो कि खासतौर पर महिलाओं के लिए सबसे बड़ा संघर्ष होता है। उपासना ने कॉर्पोरेट कंपनियों से भी महिलाओं के लिए आसान नियम बनाने की गुजारिश की है। उपासना ने कहा कि, मैं महिलाओं से एक चीज चाहती हूं कि वो अपने एग्स को इंश्योरेंस के जरिए बचाकर रखें।
राम ने दिया पत्नी का साथ
इसी इंटरव्यू के दौरान उपासना ने कहा कि, जब महिलाएं मां बनने के लिए तैयार हों। तो जरूरी है कि उनके पास पैसा हो। यह ना सिर्फ महिलाओं बल्कि देश के विकास में भी मददगार होगा। मैंने भी अपने एग्स बचाकर रखे थे और मुझे राम पर गर्व है कि हमने पहले ही तय कर लिया था जब हम सहज होंगे तभी पेरेंट्स बनने के बारे में सोचेंगे।
शादी के 10 साल बाद हुई बेटी
बता दें कि, राम चरण और उपासना ने 2012 में शादी रचाई थी। दोनों कपल कॉलेज के दिनों से ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 2008 में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और 2011 में सगाई कर ली। वहीं 2012 में राम चरण और उपासना ने सात फेरे लिए। मगर शादी के 10 साल बाद 2013 में उपासना ने एक बेटी को जन्म दिया। राम चरण और उपासना की बेटी का नाम क्लिन कारा है।
प्री-वेडिंग में बटोरीं सुर्खियां
अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में राम चरण ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं राम चरण ने तीनों खान के साथ स्टेज शेयर करते हुए नाचो नाचो गाने पर भी डांस किया था। इस दौरान शाहरुख ने राम चरण को ‘इडली’ कहकर बुलाया था। जिसकी वजह से राम चरण के फैंस किंग खान पर बुरी तरह से भड़क गए थे।
क्या करती हैं उपासना?
राम चरण की एक्टिंग का तो बच्चा-बच्चा दीवाना है। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि राम चरण की पत्नी उपासना भी एक बिजनेस वुमन हैं। उपासना ने स्वास्थय के क्षेत्र में काफी काम किया है। जिसके चलते उपासना को अपोलो अस्पताल की वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपासना खुद का वेलनेस प्लेटफॉर्म भी चलाती हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines