Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी (Anant-Radhika Pre Wedding) में तीनों खानों को एक साथ देखा गया था। हिन्दी सिनेमा के इतिहास में जो कभी ना हो सका, वो जामनगर में हुआ। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने एक-साथ स्टेज पर परफॉर्म करके सभी को हैरान कर दिया था। मगर इसी दौरान शाहरुख खान के कुछ शब्दों ने बवाल खड़ा कर दिया है। आलम यह है कि साउथ सिनेमा के दर्शक शाहरुख से बुरी तरह नाराज हैं। वहीं अब साउथ सुपरस्टार राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट ने भी किंग खान को खरी-खोटी सुनाई है।
जेबा हसन ने किया खुलासा
साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने प्री-वेडिंग सेरेमनी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। दरअसल इस प्री-वेडिंग इवेंट में राम चरण के साथ उनकी मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसन ने भी शिरकत की थी। वैसे तो जेबा शाहरुख की बहुत बड़ी फैन हैं। मगर अब किंग खान पर जेबा का गुस्सा फूट पड़ा है। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में जेबा ने कहा कि, मैं शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हूं। मगर जिस तरह से उन्होंने राम चरण को स्टेज पर बुलाया वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया।
शाहरुख ने की रामचरण की इंसल्ट?
प्री-वेडिंग सेरेमनी के दौरान तीनों खान ने रामचरण और जूनियर NTR स्टारर फिल्म RRR के गाने ‘नाचो नाचो’ पर परफॉर्म किया था। इसी दौरान शाहरुख ने राम चरण को भी स्टेज से आवाज लगाई। माइक हाथ मे लेकर शाहरुख ने कहा- ‘राम चरण कहां है तू…बेंड इडली वड़ा रामचरण कहां है तू?’ शाहरुख का यह अंदाज फैंस को बिल्कुल रास नहीं आया। राम चरण को ‘इडली’ बुलाने के कारण शाहरुख की काफी आलोचना हो रही हैं। राम चरण के फैंस का मानना है कि किंग खान ने रेसिस्ट कमेंट करके राम चरण की इंसल्ट की है।
जेबा ने शेयर किया वीडियो
राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा ने भी शाहरुख का यह वीडियो शेयर किया है। जेबा ने अपनी इंस्टाग्रांम स्टोरी पर शाहरुख का वीडियो लगाते हुए कैप्शन में लिखा- ‘बेंड इ़डली वड़ा रामचरण कहां है तू???’ इसके बाद मैं बाहर निकल गई। राम चरण जैसे स्टार के लिए यह काफी अपमानजनक था।
जेबा ने इंस्टाग्राम पर एक और नोट शेयर किया था, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया। जेबा ने लिखा कि, ‘यह हास्यपद है कि कैसे सब लोग हमें कम आंकने की कोशिश करते हैं क्योंकि हम दक्षिण भारत से हैं। लेकिन अगर वही कलाकार दिल्ली या मुंबई का रहने वाला है तो वो उसी काम के लिए तीन गुना ज्यादा रकम देने को राजी हो जाते हैं।’ हालांकि कुछ समय बाद ही जेबा ने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम से हटा दिया।
फैंस ने दिए रिएक्शन
जेबा के अलावा शाहरुख का यह रवैया कई लोगों को पसंद नहीं आया है। ऐसे में इंटरनेट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते दिखाई दे रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘राम चरण को इडली बुलाकर शाहरुख खान साउथ इंडिया के प्रति रेसिस्ट व्यवहार का परिचय दे रहे हैं।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘राम चरण को इ़डली बुलाना शाहरुख खान का रेसिस्ट बर्ताव दर्शाता है, बावजूद इसके कि उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म (जवान) देने वाला डायरेक्टर (एटली कुमार) भी साउथ इंडियन ही है।’
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
23 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines