Ram Charan-Upasana Love Story: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस एक्टर को एक दिन पहले से बधाई देना शुरू कर चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुपरस्टार भी अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपने चाहने वालों को सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि सरप्राइज क्या होगा? ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम आपको राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की रियल लाइफ फिल्मी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें: Ram Charan के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज, RRR एक्टर करेंगे 3 बड़े ऐलान!
KKHH के राहुल-अंजलि थे राम-उपासना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और उपासना की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से अलग नहीं थी। दोनों कॉलेज में थे और वहीं से दोनों का प्यार शुरू हुआ था। दिलचस्प बात ये है कि दोनों का प्यार बाद में हुआ। इससे पहले दोनों के झगड़े कॉलेज में काफी मशहूर थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म कुछ-कुछ होता है के राहुल और अंजलि की तरह ही राम चरण और उपासना की खट्टी-मीठी दोस्ती थी। दोनों अच्छे दोस्त तो थे ही लेकिन छोटी-छोटी बात पर झगड़ भी पड़ते थे।
दूर होने पर हुआ प्यार का अहसास
कॉलेज की इन नोंकझोक में राम चरण और उपासना को कभी अहसास नहीं हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। उनकी दोस्ती की कसमें पूरा कॉलेज खाता था। एक समय आया जब राम चरण आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चले गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब राम चरण और उपासना एक-दूसरे से दूर हुए तब उन्हें प्यार का अहसास हुआ। वापस लौटने के साथ ही सुपरस्टार ने उपासना के सामने अपने दिल की बात रख दी।
लंबे समय तक एक-दूसरे को किया डेट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण और उपासना ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान एक्टर की फिल्म ‘मगधीरा’ रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके बाद ही राम चरण और उपासना ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देना चाहा। दोनों ने साल 2011 में परिवार की मौजूदगी में सगाई की। इसके बाद साल 2012 में राम चरण और उपासना शादी के बंधन में बंध गए थे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
6 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
6 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
7 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
7 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
7 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
10 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
47 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
78 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
199 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
221 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines