Radhika Merchant: मशहूर बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) जल्द ही अंबानी परिवार की बहू बनने वाली हैं। राधिका मर्चेंट अपने मंगेतर अनंत अंबानी के साथ होने वाली प्री-वेडिंग सेरेमनी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने पिछले साल जनवरी के महीने में सगाई रचाई थी। जिसके बाद से ही राधिका चर्चा में हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि, राधिका का अंबानी परिवार से पुराना रिश्ता है।
अनंत और राधिका की दोस्ती
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया है। वहीं दोनों काफी सालों से साथ हैं। खबरों की मानें तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। बावजूद इसके राधिका कभी लाइम लाइट में नहीं आईं। अंबानी परिवार के करीब होने के बावजूद किसी बड़े इवेंट में राधिका को शायद ही किसी ने कैप्चर किया हो। तो आइए हम आपको बताते हैं कि राधिका कैसे अंबानी परिवार का हिस्सा बन गईं।
बचपन की दोस्ती
अनंत और राधिका बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। मगर दोनों के रिलेशनशिप की सुगबुगाहटें काफी देर से सामने आईं। रिपोर्ट्स की मानें तो अनंत अंबानी कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के लिए विदेश चले गए। तो वहीं राधिका ने भी अमेरिका के न्यूयॉर्क का रुख कर लिया। हालांकि दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे के टच में थे।
2018 में आई तस्वीर
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को एक साथ पहली बार 2018 में देखा गया था। जब दोनों की एक तस्वीर सामने आई थी। इन तस्वीरों में दोनों ने ऑलिव ग्रीन कलर की एक जैसी ड्रेस पहनी थी और एक-दूसरे की तरफ देखकर हंसते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दोनों के रिलेशनशिप की सुगबुगहाटें सुनाई दी थीं। मगर अनंत या राधिका में से किसी ने इन खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया और वक्त के साथ यह अफवाहें भी ठंडे बस्ते में चली गईं।
ईशा अंबानी की शादी में नजर आईं राधिका
2018 में मुकेश अंबानी की लाडली ईशा अंबानी ने आनंद पिरामिल के साथ सात फेरे लिए थे। जिस दौरान राधिका को पहली बार अंबानी फैमिली के इवेंट में स्पॉट किया गया था। इटली के लेक कोमो में होने वाली इस शादी में राधिका ने जमकर लाइम लाइट लूटी थी। वेडिंग सेरेमनी के दौरान अनंत और राधिका ने साथ में एंट्री ली। जिसकी तस्वीरें हर तरफ फैल गईं और दोनों की जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। लाल रंग के गाउन में राधिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अनंत अंबानी ने ब्लैक सूट कैरी किया था।
इसके अलावा ईशा अंबानी की शादी में भी राधिका ज्यादातर जगहों पर अनंत अंबानी के साथ ही दिखी थीं। स्टेज पर ईशा की एंट्री के दौरान भी अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता के साथ राधिका मर्चेंट वहां मौजूद थीं। श्लोका और राधिका ने हाथ पकड़कर ईशा की शानदार एंट्री करवाई थी। साथ ही आकाश अंबानी और अनंत अंबानी ने ईशा के ऊपर फूलों की चादर पकड़ रखी थी।
आकाश अंबानी की शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की केमिस्ट्री को पहली बार अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी में नोटिस किया गया था। इस वेडिंग सेरेमनी में दोनों कपल्स सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बने हुए थे। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाई। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन पर पहुंची राधिका
अंबानी परिवार के साथ राधिका मर्चेंट की नजदीकियां बढ़ने लगी थी। आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे और अंबानी परिवार के चिराग पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन पर राधिका को भी एंटीलिया से बुलावा आया। खुशी के इस खास मौके पर राधिका अंबानी परिवार के साथ थीं।
अंबानी परिवार का हिस्सा बनीं राधिका
राधिका मर्चेंट की ‘अरंगेत्रम सेरेमनी’ में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की मौजूदगी ने अनंत और राधिका के रिश्तों पर मुहर लगा दी थी। राधिका जिसके बाद दिसंबर 2022 में अनंत और राधिका का रोका हुआ। अगले ही महीने जनवरी 2023 में अनंत और राधिका की रिंग सेरेमनी देखने को मिली थी।
बता दें कि, 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी चलेगी। दोनों कपल्स 12 जुलाई को मुंबई में शादी रचाएंगे।
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
7 hrs agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, बांग्लादेशी नागरिक ने कोर्ट में जताई इच्छा
37 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में इस टीम के लिए कर सकते हैं डेब्यू
68 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
189 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
211 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में, यूपी से है खास नाता
309 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
315 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
335 days agoOperation Safed Sagar क्या है? दुनिया का सबसे ऊंचा हवाई ऑपरेशन, नेटफ्लिक्स पर आएगी सीरीज
336 days agoपवन सिंह की पत्नी ने बताया बंद कमरे का सच! पति के आरोपों पर ज्योति सिंह ने किया पलटवार
361 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines