Radhika Madan Changed Her Name: टीवी के बाद बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के होश उड़ाने वालीं एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने अचानक एक बड़ा कदम उठा लिया है। उन्होंने ऑफिशियली अपना नाम बदल लिया है। ये सुनकर आपको भी हैरानी हो रही होगी लेकिन सच यही है कि ‘शिद्दत‘ (Shiddat) एक्ट्रेस ने अब अपने नाम में बदलाव कर लिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया और अब राधिका मदान का नया नाम क्या है, आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा होगा तो चलिए जानते हैं अब एक्ट्रेस को किस नाम से पुकारा जाएगा।
राधिका मदान ने क्यों बदला नाम?
बता दें, राधिका से पहले भी कई लोगों ने अपने नाम बदले हैं। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले आलिया आडवाणी थीं। आलिया भट्ट से लोग कंफ्यूज न हो इसलिए उन्होंने अपना नाम बदल लिया। प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) भी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने से पहले बार्बी हांडा हुआ करती थीं। हाल ही में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) ने भी अपने नाम में सरनेम जोड़ा था। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) से लेकर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) तक कई बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने नाम के साथ छेड़छाड़ की है। अब इस लिस्ट में राधिका मदान का नाम भी जुड़ गया है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर पर मुहर लगाई है।
राधिका मदान ने बदली नाम की स्पेलिंग
क्या होगा एक्ट्रेस का नया नाम?
उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल के बायो में अपना नया नाम लिखकर ये क्लियर कर दिया है कि अब उनके नाम की स्पेलिंग में बदलाव हुआ है। एक्ट्रेस ने पूरा नाम चेंज नहीं किया बस एक अक्षर जोड़कर नाम थोड़ा बदलाव कर दिया है। अब राधिका मदान के नाम की ऑफिशियल स्पेलिंग Radhika से Radhikka हो गई है। जिसका मतलब है कि उन्होंने अपने नाम में एक्स्ट्रा ‘K’ जोड़ दिया है। लेकिन उन्होंने ऐसा क्यों किया अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस बनने के लिए ये कदम उठाया होगा। अक्सर स्टार्स एस्ट्रोलॉजी में विश्वास रख इस तरह का काम करते हैं और करियर बूस्ट करने के लिए ज्योतिष की सलाह पर नाम के अक्षरों में बदलाव कर लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajinikanth ने हाउस हेल्प संग किया बुरा बर्ताव? वीडियो देख लोग बोले- ‘अच्छे होने की एक्टिंग करते हैं…’
इन स्टार्स ने भी किया नाम के साथ छेड़-छाड़
उर्फी जावेद (Urfi Javed) भी इसी वजह से Uorfi बन गई हैं। एकता कपूर के भाई भी Tushar से साल 2021 में Tusshar बन गए थे। एक्स्ट्रा ‘S’ जोड़कर उन्होंने अपना नाम ज्यादा यादगार बनाने की कोशिश की। करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भी अपने नाम से ‘H’ हटाया है और Rajkummar Rao ने नाम में एक्स्ट्रा ‘M’ लगाया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अक्सर ये फेर बदल चलता ही रहता है। अब राधिका मदान भी लगता है न्यूमेरोलॉजी में विश्वास करने लगी हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines