ब्रिटेन की शाही फैमिली में इस समय हड़कंप मचा हुआ है। प्रिंस विलियम (Prince William) की पत्नी केट मिडलटन (Kate Middleton) लापता हो गई हैं। किसी का कहना है कि वो गायब हैं तो किसी का कहना है कि प्रिंस का परिवार सच छिपाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच दुनिया की नजरें भी लापता केट मिडलटन को ढूंढने में लगी हुई हैं। दरअसल, यह सब शुरू हुआ एक तस्वीर के जरिए जो 10 मार्च को पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल हुई। लोगों ने संदेह जताया कि केट मिडलटन की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है क्यों कि जनवरी महीने में उन्होंने पेट की सर्जरी कराई थी। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन?
कौन हैं केट मिडलटन
केट मिडलटन ब्रिटेन के शाही घराने की बहू और प्रिंस विलियम की पत्नी हैं। उनका पूरा नाम कैथरीन प्रिंसेज ऑफ वेल्स है, जो कि ब्रिटिश रॉयल परिवार का हिस्सा हैं। केट मिडलटन का जन्म 9 जनवरी 1982 में इंग्लैंड के अपर-मिडिल-क्लास परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम मिशेल मिडलटन है, जो मशहूर बिजनेसमैन हैं। वहीं केट की मां कार्लो ब्रिटिश एयरवेज में फ्लाइट अटेंटडेंट रह चुकी हैं। शाही राज घराने की बहू ने हिस्ट्री में मास्टर्स किया हुआ है।
प्रिंस विलियम से शादी
उन्होंने 29 अप्रैल, साल 2011 में प्रिंस से शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद शाही खानदान में नन्ही किलकारी गूंजी। साल 2013 में केट मिडलटन और प्रिंस विलियम ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। अब दोनों के तीन बच्चे हैं। शाही परिवार केन्सिंग्टन पैलेस ने बताया कि साल 2024 की शुरुआत में 17 जनवरी को केट मिडलटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि जब राजकुमारी पूरी तरह स्वस्थ हो गईं तो उन्हें वापस घर लाया गया।
क्या हुआ था केट मिडलटन को?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केट मिडलटन की एब्डॉमिनल सर्जरी होनी थी जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान वह करीब 10-14 तक अस्पताल में भर्ती रहीं। पूरी तरह से ठीक हो जाने के बाद वह घर वापस आ गईं। इसके बाद से ही उन्हें देखा नहीं गया है।
आखिरी बार क्रिसमस पर दिखीं
आपको बता दें कि प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन को आखिरी बार पब्लिकली साल 2023 में क्रिसमस के मौके पर देखा गया था। उस दौरान राजकुमारी अपने पति प्रिंस विलियम के साथ सैंड्रिंघम के चर्च में पहुंची थीं। कपल के साथ उनके तीनों बच्चे जॉर्ज, चार्लेट और लुइस को भी स्पॉट किया गया था। कुछ मीडिया चैनल्स ने 4 मार्च को उनकी तस्वीर शेयर की जिसमें वह काला चश्मा लगाए हुए दिख रही हैं। हालांकि इस फोटो को एडिटेड बताया गया है। इसके बाद से ही लोग उन्हें ढूंढ रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
3 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines