Pawan singh opens up on his first wife suicide: पवन सिंह ने हाल ही में आसनसोल से मिले बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद से पवन ट्रोल हो रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब भोजपुरी के पावर स्टार किसी बात के लिए ट्रोल हो रहे हैं। पवन सिंह अक्सर अपने गानों से लेकर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ट्रोल होते रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में पवन सिंह ने अपने लाइफ से जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि जीवन में उन्हें एक ही चीज का अफसोस है कि उन्होंने पत्नी के तौर पर एक सच्ची साथी को खो दिया।
पवन सिंह की पत्नी ने किया था सुसाइड
पवन सिंह की पहली शादी नीलम सिंह से हुई थी, जो उनके भाभी की बहन थीं। नीलम सिंह के जाने के बाद पवन सिंह और उनके परिवार का कहना था कि वो काम की वजह से अपनी पत्नी को समय नहीं दे पाते थे, इसलिए नीलम ने खुदकुशी कर ली। नीलम सिंह की बहन और पवन सिंह की भाभी का भी कहना था कि पवन अपनी पत्नी को समय नहीं दे पा रहे थे। वो बिल्कुल अकेली हो गई थीं, जिसके कारण वो डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने ऐसा कदम उठाया।
हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स का कहना था कि दोनों के बीच कुछ अनबन चल रही थी। पवन ने नीलम के बाद ज्योति सिंह से शादी की। कपल के बीच का झगड़ा भी जग जाहिर है और दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे चुके हैं।
पहली पत्नी को पवन सिंह ने बताया ‘देवी’
इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह को उनकी पहले की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं। इन तस्वीरों को देखकर उन्हें फ्लैशबैक से जुड़ी स्टोरी बतानी थी। पवन सिंह ने एक-एक कर के तस्वीरें देख रहे थे और उससे जुड़ी बातें बता रहे थे।
जब उन्हें नीलम सिंह और उनकी पुरानी तस्वीर दिखाई गई, तो वो इमोशनल हो गए। उनका कहना था ‘इनके बारे में क्या बोलूं, मैंने अपने जीवन में जो देवी के तौर पर एक साथी पाया था, उन्हें मैंने खो दिया और मैंने जब खो दिया तो अब कोई उम्मीद भी नहीं बची।’ पवन ने बताया कि अब उन्हें उम्मीद नहीं है कि ऐसा कोई इंसान उन्हें जीवन में दोबारा मिलेगा।
चुनाव लड़ने पर क्या बोले पवन सिंह
इसी इंटरव्यू में उन्होंने चुनाव लड़ने से जुड़े सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने बताया कि अगर मौका मिलेगा तो चुनाव जरूर लड़ेंगे, क्योंकि उनके आस-पास कई लोग हैं, जो उनसे मदद की उम्मीद करते हैं, लेकिन उनके पास ऐसा करने के लिए कोई पावर नहीं है। आरा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि वहां से जो सांसद हैं उनसे उनकी अच्छी जान पहचान हैं और वो अच्छा काम कर रहे हैं, तो जरूरी नहीं है कि वो वहीं से चुनाव लड़े। अब ये देखने वाली बात होगी आगे क्या होता है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
9 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
9 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
9 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
13 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
23 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
24 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
24 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
24 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
24 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines