Akshara Singh, Pawan Singh, Lok Sabha Election 2024: मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की दुनिया दीवानी है। अदाकारा के फैंस की लिस्ट बड़ी ही लंबी है। एक्ट्रेस ने कई बार भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ भी काम किया है। दोनों ही सितारे बेहद मशहूर हैं और ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों पवन सिंह चुनाव लड़ने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। अब सूत्रों के हवाले से कहा गया कि अक्षरा सिंह, आसनसोल से पवन सिंह की जगह अब राजनीति के मैदान में उतरेंगीं। हालांकि इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है और एक्ट्रेस ने भी कुछ नहीं कहा है, लेकिन इस बीच कहा जा रहा है कि पवन सिंह ने अक्षरा की वजह से चुनाव लड़ने से मना कर दिया।
पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से किया मना
दरअसल, जैसे ही पवन सिंह ने अपने एक्स पर इस बात की जानकारी दी कि वो आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ रहे है, तो लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि पवन सिंह, अक्षरा की वजह से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। दरअसल, मामला ये है कि बीते कुछ दिनों पहले पवन सिंह और अक्षरा दोनों ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रहे।
पवन सिंह की दूसरी वाइफ ने अक्षरा पर लगाए थे आरोप
बता दें कि कुछ दिनों पहले पवन सिंह की दूसरी बीवी ज्योति सिंह ने अक्षरा सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। जी हां, ज्योति सिंह ने कहा था कि उनके पति यानी पवन सिंह और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दोनों रिलेशनशिप में हैं और इनका अफेयर चल रहा है। इतना ही नहीं बल्कि ज्योति सिंह ने तो यहां तक दावा कर दिया था कि अक्षरा, पवन सिंह के बच्चे की मां भी बनने वाली थीं।
अक्षरा सिंह ने ज्योति को दिया था करारा
अक्षरा पर आरोप लगाते हुए ज्योति ने कहा था कि मेरे पति ने मुझे कभी पत्नी का दर्जी नहीं दिया है और वो उन्हें बहुत परेशान करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि ज्योति ने पवन पर मार-पीट का भी आरोप लगाया था। ज्योति ने अपने आरोपों में ना सिर्फ अपने पति बल्कि अक्षरा को भी घसीटा था, जिस पर अक्षरा सिंह ने ज्योति को करारा जवाब देते हुए कहा था कि अगर कोई मेरा नाम लेकर कुछ भी कहेगा, तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि मैं गलत हूं।
मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता- अक्षरा
एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अक्षरा ने कहा था कि मैं जानती हूं कि कोई भी इंसान जब अपना आपा खो देता है, तो वो कुछ भी कह देता है, लेकिन एक औरत को दूसरी औरत के बारे में ऐसा कुछ भी नहीं कहना चाहिए और ये गलत है। अक्षरा ने ज्योति के सभी आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि वो अपने काम में बिजी हैं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन क्या कह रहा है। बता दें कि ज्योति सिंह, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं और पवन की पहली पत्नी की मौत रहस्यमयी तरीके से हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika की प्री-वेडिंग में चला उदित नारायण की आवाज का जादू, Aamir Khan ने Neeta Ambani संग किया डांस
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
19 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines