Ram Gopal Varma: मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जबसे राम गोपाल वर्मा ने इस खबर का ऐलान किया है तो हर कोई हैरान है। बता दें कि इसी सीट से साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी ये जानकारी सामने नहीं आई है कि राम गोपाल वर्मा किस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं।
अचानक लिया गया फैसला- राम गोपाल
राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि SUDDEN DECISION… मुझे ये जानकारी शेयर करते हुए बेहद खुशी है कि मैं पीथापुरम से चुनाव लड़ने वाला हूं। फिल्ममेकर के इस पोस्ट पर अब इंटरनेट यूजर्स ने भी रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। जहां कुछ यूजर्स राम गोपाल को बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पूछ रहे हैं कि आप किस पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं।
इंटरनेट यूजर्स ने की कमेंट्स की बारिश
बता दें कि पीथापुरम, आंध्र प्रदेश की एक विधानसभा सीट है, जहां से राम गोपाल ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। राम गोपाल का अचानक से ये फैसला कई लोगों को हैरान कर रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तो अभी से पूछना शुरू भी कर दिया है कि पवन और राम गोपाल में से कौन जीतेगा?
पवन और राम गोपाल में कौन जीतेगा?
बता दें कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पहली बार राजनीति में एंट्री करने जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में धमाका करते हुए कई शानदार फिल्में दी है। दर्शकों में राम गोपाल की फिल्मों को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अब जब राम गोपाल राजनीति के मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, तो लोगों के मन में सवाल है कि क्या वो पवन को टक्कर दे पाएंगे। पवन और राम में किसकी जीत होगी अब ये तो वक्त ही बताएगा?
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 day ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
1 day agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
1 day agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
1 day agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
5 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
42 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
73 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
194 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
216 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines