Parineeti Chopra On Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी करने के बाद से ही खबरों में बनी हुई हैं। आए दिन उनकी प्रेग्नेंसी की अफवाहें खबरों का बाजार गर्म कर रही हैं। कभी एयरपोर्ट लुक को लेकर उनके प्रेग्नेंट होने की खबर उड़ जाती है तो कभी खुली ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस को लेकर अफवाहें फैल जाती हैं। कई बार परिणीति चोपड़ा इन रूमर्स का खंडन कर चुकी हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार ही नहीं हैं। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने उन सभी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी पर वीडियो शेयर कर तोड़ी चुप्पी
परिणीति चोपड़ा ने अब अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों से तंग आकर एक बड़ा फैसला ले लिया है और इसका खुलासा एक्ट्रेस ने अपने एक लेटेस्ट वीडियो में किया है। कुछ देर पहले ही परिणीति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें एक्ट्रेस ऑफ व्हाइट वेस्टर्न सूट पहने हुई नजर आ रही हैं। इस आउटफिट को उन्होंने सिर्फ इसलिए पहना है क्योंकि वो लोगों को साबित करना चाहती हैं कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि आज वेल फिटेड सूट पहन रही हूं क्योंकि काफ्तान पहनकर थक गई हूं।
अफवाहों के बाद उठाया ये कदम
इस वीडियो में उन्होंने ये भी दिखाया है कि जब वो इस तरह के लूज कपड़े पहनती हैं तो लोग उनके बारे में क्या-क्या लिखते हैं। उन्होंने अपनी इस वीडियो में एक ब्लैक काफ्तान ड्रेस में तस्वीर दिखाई है, जिस पर सारे प्रेग्नेंसी रूमर्स वाले रिएक्शन नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में परिणीति ने सिर हिलाकर बता दिया है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अपने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं अपने फिटेड कपड़ों के ऐरा में एंटर कर रही हूं।’ इसके साथ ही परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि वो अपनी शॉपिंग कार्ट में बस फिटेड कपड़े ही शामिल करने वाली हैं।
पहले किया था ये खास पोस्ट
अब लोग एक्ट्रेस के इस मजेदार वीडियो पर रिएक्ट करते दिख रहे हैं। खैर एक्ट्रेस ने अब अपने इस व्हाइट सूट में साबित कर दिया है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं और उनका कोई बेबी बंप नजर नहीं आ रहा है। वैसे इससे पहले भी एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए इन अफवाहों पर खुलकर बात कर चुकीं हैं। उन्होंने पहले भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, ‘काफ्तान ड्रेस = प्रेग्नेंसी, ओवर साइज्ड टी-शर्ट्स = प्रेग्नेंसी, कम्फर्टेबल इंडियन कुर्ता = प्रेग्नेंसी।’ उन्होंने हंसते हुए ये पोस्ट शेयर किया था।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
5 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
5 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
6 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
6 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
6 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
9 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
46 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
77 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
198 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
220 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines