Paras Kalnawat Father Passed Away On Holi: टीवी के पॉपुलर शो ‘अनुपमा‘ (Anupamaa) में समर्थ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) को आपने स्क्रीन पर खूब होली खेलते हुए देखा होगा। लेकिन असल जिंदगी में एक्टर अपने इस पसंदीदा त्योहार को 3 साल से नहीं मना रहे हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर किया है। पारस कलनावत की इस त्योहार और होली के रंगों से बुरी यादें जुड़ी हैं। ये यादें हैं कि पारस को हर साल रुला देती हैं।
होली पर हुई अनहोनी
दरअसल, होली के ही दिन एक्टर की जिंदगी में सबसे बड़ी अनहोनी हुई थी। इसी दिन उन्होंने अपने पिता को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। वो शूट कर रहे थे और सेट पर उनके पास फोन आया और उन्हें पता चला कि उनके पिता इस दुनिया में नहीं रहे। उस एक फोन से एक्टर की पूरी जिंदगी बदल गई और होली के गुलाल से उन्हे हमेशा-हमेशा के लिए नफरत सी हो गई। अब होली पर पारस कलनावत को एक बार फिर अपने पिता की याद सताने लगी। उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपना दुख फैंस के साथ बांटा है।
होली पर पारस कलनावत से छूटा पिता का साथ
रंगों का त्योहार पर बेरंग हुई पारस की जिंदगी
एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा है। पारस अपने इस पोस्ट में लिखते हैं- ‘होली मेरा सबसे फेवरेट फेस्टिवल हुआ करता था। जब मैं छोटा था तो इस एक त्योहार का पूरे साल इंतजार करता था। साल 2021 में जब में पूरी तरह से गुलाल में ढका हुआ था और अपने होली सीक्वेंस की शूटिंग कर रहा था तो मेरे पास एक फोन आया और सबकुछ छोड़- छाड़कर मैं अपने घर की तरफ भागा। बस तब से ही मुझे रंगों के साथ खेलने से नफरत सी हो गई है। वो रंगों का त्योहार जिंदगी मेरी बेरंग-सी कर गया!’
यह भी पढ़ें: कौन हैं होली पर ‘टॉपलेस’ होकर गुलाल लगाने वालीं Akanksha Puri? इसके लिपलॉक पर भड़के थे Salman
हार्ट अटैक से गई एक्टर के पिता की जान
बता दें, साल 2021 में पारस कलनावत के पिता का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। वो लिफ्ट में गिर गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एक्टर को ये खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। अनुपमा की शूटिंग तुरंत रोक दी गई थी। सभी लोग इस हादसे से बेहद दुखी थे। पारस तो आज तक इस दुख से उबर नहीं पाए हैं। हर होली उन्हें वही दिल तोड़ देने वाली घटना याद आ जाती है।
संबंधित खबरें
जब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
17 mins agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 mins agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
3 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
40 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
71 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
192 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
214 days agoकौन है शादाब खान, जिसकी डॉक्यूमेंट्री 'I Am No Queen' पहुंची ऑस्कर की रेस में
312 days agoग्लोबल पीस ऑनर्स: 'देश के असली नायकों को सलाम', नीता अंबानी ने 26/11 और पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
318 days agoमशहूर एक्ट्रेस के भाई रिटा. मेजर एक साल से UAE की हिरासत में, दिल्ली HC ने केंद्र सरकार से मांगा अपडेट
338 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines