वेब सीरीज और ओटीटी शो की जितनी भी चर्चा हो भारत में आज भी यू्ट्यूब सबसे आगे है। एफआईसीसीआई(FICCI) और अर्न्स्ट एंड यंग की हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक बता दें कि, साल 2024 में भारत में जितने भी वीडियो देखे गए, उनमें से 92% यूट्यूब पर देखे गए। बाकी सारे प्लेटफॉर्म, जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 8% ही व्यूज ही ला पाए।
छोटे शहरों के लोग भी YouTube में हो रहे फेमस
बता दें कि गांव और छोटे शहरों के लोग यूट्यूब में वीडियो अपलोड करके खूब तरक्की कर रहे हैं। सबसे बड़ी वजह यही है, कि आज के दौर में लोग इतने फेमस हो रहे हैं। लोग अब अपने मोबाइल फोन से ही वीडियो शूट, एडिट और अपलोड कर रहे हैं। सस्ता डेटा और सस्ते स्मार्टफोन ने हर किसी को कंटेंट क्रिएटर बना दिया है। यूट्यूब की सफलता का राज छोटे शहरों में पॉपुलर हो रहे कंटेंट क्रिएटर्स ही हैं।
व्यूज ही नहीं यूट्यूब से कमाई भी कर रहें कंटेंट क्रिएटर्स
यूट्यूब की खास बात यह है, कि इसके क्रिएटर्स सिर्फ व्यूज ही नहीं बल्कि कमाई भी कर रहे हैं। जैसे यूट्यूब शॉपिंग के जरिए कोई भी प्रोडक्ट वीडियो में ही प्रमोट और बेंच सकते हैं। यूट्यूब मेंबरशिप से दर्शक स्पेशल कंटेंट के लिए पैसे देकर भी जुड़ सकते हैं।
2024 में यूट्यूब ने भारत में 14300 करोड़ रुपए कमाए
भारत से कमाई के मामले में यूट्यूब सबसे आगे है। 2024 में यूट्यूब ने भारत में 14300 करोड़ रुपए की कमाई की, जो देश की कुल डिजिटल मीडिया कमाई का करीब 37.7% हिस्सा है। यूट्यूब के बाद भारत मे जियोसिनेमा(अब हॉटस्टार) के पास कमाई का करीब 23% हिस्सा रहा।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
4 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
4 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
8 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
18 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
18 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
19 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
19 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines