Oscar Award 2024: 96वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हुआ था। डॉल्बी थिएटर्स में सोमवार की सुबह 4 बजे अकादमी पुरस्कार का आगाज हुआ। इस बार हॉलीवुड फिल्म ‘ओपनहाइमर’ (Oppenheimer) ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर इन लीड रोल और बेस्ट डायरेक्टर का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्कर (Oscars Award 2024) को दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड फंक्शन्स में गिना जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक समय पर ऑस्कर समारोह से पहले 55 ट्रॉफियां चोरी हो गई थीं। जिसकी कहानी आज भी लोगों को हैरान कर देती है।
चोरी हुई ट्रॉफी
बात साल 2000 की है। जब अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ही ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। मगर समारोह के कुछ दिनों पहले ही ऑस्कर की ट्रॉफियों से भरा ट्रक गायब हो गया। इस चोरी ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए थे। ट्रक में 55 ट्रॉफियां मौजूद थीं। हालांकि इन ट्रॉफियों को किसने चुराया? यह सवाल आज भी एक रहस्य बना हुआ है। मगर ट्रॉफी चोरी होने के बाद अकादमी प्रशासन भी सदमे में आ गया और उन्होंने ऑस्कर ट्रॉफी बनाने वाले शख्स आर.एस ओवेन्स को नई ट्रॉफियां बनाने का आदेश दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, अवॉर्ड समारोह से पहले 20 लोगों ने दिन रात एक करके दोबारा ट्रॉफी तैयार की। जिसके बाद ऑस्कर समारोह का आयोजन किया गया था।
कचरे के ढेर में मिली ट्रॉफी
अकादमी पुरस्कार की ट्रॉफी चोरी होने के कुछ दिनों बाद इन्हें कचरे के ढेर से बरामद किया गया था। दरअसल विली फुलगियर नामक व्यक्ति ने चोरी की गई ट्रॉफियों को ढूंढ निकाला था। 55 में से 52 ट्रॉफी उसे कचरे में फेंकी मिलीं थीं। जिसके बाद विली ने हॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा ऑस्कर ट्रॉफी हासिल करने का दावा किया था। इस दावे की वजह से विली लाइम लाइट में आ गया। मगर बाद में विली ने ऑस्कर प्रशासन को पूरी जानकारी दी और सभी ट्रॉफियां वापस लौटा दीं। विली की ईमानदारी के लिए उन्हें बड़ा इनाम मिला। ऑस्कर ट्रॉफी ट्रांसपोर्ट करने वाली कंपनी ने विली को 5000 डॉलर का पुरस्कार दिया था।
बाकी 3 ट्रॉफी कहां गईं?
52 ऑस्कर ट्रॉफी को विली ने कचरे से ढूंढ निकाला। मगर बाकी 3 ट्रॉफियों पर सस्पेंस बना हुआ था। साल 2003 में फ्लोरिडा की एक ड्रग रेड में ऑस्कर की एक ट्रॉफी बरामद हुई। मगर बाकी दो ट्रॉफी का आज तक पता नहीं चला है।
ऑस्कर प्रशासन ने तोड़ी मूर्ति
चोरी हुई ट्रॉफियों को ऑस्कर प्रशासन ने पूरी तरह से नष्ट कर दिया। दरअसल ऑस्कर प्रशासन कभी किसी सेलेब्स को चुराए हुए अवॉर्ड नहीं देता है। जिसके चलते प्रशासन ने सारी ट्रॉफियों को खत्म कर दिया। मगर ऑस्कर के इतिहास में यह किस्सा हमेशा के लिए अमर हो गया।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines