Oscars 2024: एक बार फिर से वो पल आ रहा है, जिसका सिनेमा से जुड़ा हर सितारा बेहद बेसब्री से इंतजार करता है। इंतजार होना भी लाजिमी है क्योंकि ‘ऑस्कर’ फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा पुरस्कार जो है। बीते साल इस अवॉर्ड समारोह में फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने धूम मचा दी थी। अब एक बार फिर से ऑस्कर अवॉर्ड्स 2024 का आगाज होने वाला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो अवॉर्ड फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड है उसका भी विवादों से गहरा नाता है। आइए आपको बताते हैं कि कब-कब ‘ऑस्कर’ भी कॉन्ट्रोवर्सीज में फंसा?
विवादों से ‘ऑस्कर’ का रहा नाता
साल 2000 (भाई को लिप किस)
साल 2000 में ‘ऑस्कर’ को बड़े विवाद का सामना करना पड़ा था। जी हां, जब फिल्म ‘गर्ल इंट्रप्टेड’ के लिए एंजेलिना जॉली को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया, तो उस दौरान जॉली ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे हंगामा हो गया। दरअसल, एंजेलिना जॉली ने ‘ऑस्कर’ के रेड कार्पेट पर ही अपने भाई को सबके सामने लिप किस कर दिया और तुरंत हंगामा मच गया। जॉली से इस हरकत की उम्मीद किसी को नहीं थी, लेकिन उनके ऐसा करने से खूब बवाल मच गया था।
साल 1973 (अवॉर्ड लेने से ही कर दिया इंकार)
‘ऑस्कर’ के लिए साल 1973 में भी खूब बवाल हुआ था, जब फिल्म ‘द गॉडफादर’ के लिए मार्लन ब्रैंडो को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा जाना था। दरअसल, मार्लन ब्रैंडो ने अवॉर्ड को लेने से साफ मना कर दिया। हालांकि मार्लन ब्रैंडो के बाद इस अवॉर्ड के सम्मान को देखते हुए इससे नेटिव अमेरिकन एक्टिविस्ट सेचिन लिट्लफेदर को नवाजा गया।
controversies of Academy Award
साल 2017 (गलत फिल्म का नाम किया अनाउंस)
ना सिर्फ लिप किस विवाद और अवॉर्ड लेने से इंकार ‘ऑस्कर’ के विवादों का कारण बना बल्कि एक बार तो इस इवेंट में बेस्ट फिल्म के लिए गलत फिल्म का नाम भी अनाउंस कर दिया गया था। जी हां, साल 2017 में फिल्म ‘ला ला लैंड’ का नाम गलती से बेस्ट पिक्चर के लिए अनाउंस किया गया। इसके बाद इस गलती का सुधार करते हुए ऐलान किया गया कि प्रेजेंटर्स को गलती से गलत लिफापा दे दिया गया, जिससे ये चूक हुई और फिर ‘मूनलाइट’ को इस अवॉर्ड से नवाजा गया।
साल 2022 (जड़ा जोरदार तमाचा)
साल 2022 की इस घटना को तो शायद ही कोई भूल पाया होगा। जी हां, साल था 2022 और ‘ऑस्कर’ के होस्ट थे क्रिस रॉक। इस अवॉर्ड समारोह में क्रिस रॉक ने अपने मजाकिया अंदाज में विल स्मित का मजाक उड़ा दिया और ये मजाक होस्ट पर बेहद भारी पड़ गया। दरअसल, क्रिस रॉक का मजाक विल स्मित को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने स्टेज पर ही होस्ट को झन्नाटेदार तमाचा जड़ दिया। अब इंटरनेट का जमाना है और जैसे ही ये वीडियो सामने आया तो आग की तरह फैल गया।
controversies of Academy Award
यह भी पढ़ें- Krystyna को किस्मत से मिला Miss World 2024 का ताज! Sini Shetty से भी पीछे थीं, जो रहीं रनर-अप
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines