Oscars 2024: ऑस्कर 2024 का रंगारंग आगाज होने वाला है। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में अकादमी अवॉर्ड्स (Oscars 2024) शुरू होंगे। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल 2023 में ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का बोलबाला था। तो आइए जानते हैं कि भारत में ऑस्कर कब और कहां देखें जा सकते हैं।
कहां होगा ऑस्कर अवॉर्ड्स?
96वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हो रहा है। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर्स में ऑस्कर अवॉर्ड्स होगा। हर बार की तरह इस बार भी यूएस अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) ऑस्कर अवॉर्ड देगी। वहीं ऑस्कर की रेस में कई देशों की फिल्में शामिल हैं। इस अवॉर्ड समारोह को जिमी किम्मेल (Jimmy Kimmel) होस्ट करेंगे।
कहां होगा प्रसारण?
ऑस्कर अवॉर्ड्स के 96वें संस्करण विदेशी समय के अनुसार 10 मार्च को शाम 7 बजे शुरू होगा। जिसका प्रसारण एबीसी न्यूज पर किया जाएगा। हालांकि भारतीय समय के मुताबिक ऑस्कर समारोह का आगाज 11 मार्च को सुबह 4 बजे होगा। जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा स्टार मूवीज पर भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का प्रसारण होगा। वहीं 11 मार्च को रात 8 बजे स्टार मूवीज पर अकादमी अवॉर्ड्स का रिपीट टेलिकास्ट होगा। ऐसे में सुबह ऑस्कर ना देख पाने की स्थिति में आप रात को ऑस्कर का रिपीट टेलिकास्ट देख सकते हैं।
ऑस्कर 2024 में भारत
पिछले साल ऑस्कर 2023 में भारत को दो ऑस्कर पुरस्कार मिले थे। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के नाटु नाटु गाने को ऑस्कर से सम्मानित किया गया था। साथ ही गुनीत मोंगा की डॉक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिसपरर्स को भी अकादमी अवॉर्ड मिला था। मगर इस बार भारत से कोई भी फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट नहीं हुई है। हालांकि कैनेडियन फिल्म मेकर निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री टू किल अ टाइगर को डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है और उम्मीद है कि निशा इस बार ऑस्कर जरूर जीतेंगी।
बता दें कि, ऑस्कर नॉमिनेशन्स की लिस्ट में हॉलीवुड फिल्म ओपनहाइमर को 13 कैटगरीज़ में नॉमिनेट किया गया है। इसी के साथ कई फिल्मों के नाम नॉमिनेशन्स लिस्ट में शामिल है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines