Oscars winning movies on ott: ऑस्कर में कई फिल्मों ने इतिहास रच दिया। खास कर के सिलियन मर्फी की क्रिस्टोफर नोलन डायरेक्टेड ओपनहाइमर (Oppenheimer) ने कुल 7 अवॉर्ड जीते। इसके अलावा पूअर थिंग्स (Poor things), दा होल्डओवर्स (The holdovers), गॉडजिला माइनस वन(Godzilla minus one), अमेरिकन फिक्शन (American fiction), एनाटॉमी ऑफ अ फॉल(Anatomy of a fall) और बार्बी (Barbie) ने कई अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। ऑस्कर्स में अवॉर्ड जीतने के बाद से इन फिल्मों को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जा रहा है और लोग सर्च कर के जानना चाह रहे हैं कि इन फिल्मों को कहा देखा जा सकता है। तो जानिए कि इन फिल्मों को घर बैठे कहा दे सकते हैं।
ओपनहाइमर ने जीते थे 7 अवॉर्ड्स
अकाडमी अवॉर्ड्स में ओपनहाइमर का जलवा देखने को मिला। फिल्म ने कुल 7 अवॉर्ड्स जीते। इस बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट मूवी, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट सिनेमेटोग्राफर जैसे अवॉर्ड्स शामिल हैं। ये फिल्म एक बायोग्राफी है, जो परमाणु बम बनाने वाले जे रॉबर्ट ओपनहाइमर की कहानी है। इसमें उनका किरदार सिलियन मर्फी ने निभाया है। इस फिल्म को फिल्हाल आप सिर्फ अमेजन प्राइम पर 119 रुपए के रेंट पर देख सकते हैं। वहीं 21 मार्च को ये फिल्म जिओ सिनेमा पर आ जाएगी।
पुअर थिंग्स को इन जगहों पर देखें
ओपनहाइमर के बाद इस साल अकाडमी अवॉर्ड्स में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स पुअर थिंग्स ने जीते। इस फिल्म को बेस्ट एक्टर, बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन, बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइल और बेस्ट प्रोडक्शन स्टाइल के अवॉर्ड्स मिले हैं। फिल्म की कहानी बेला बैक्सटर के ईद-गिर्द घूमती है। ये एक इंसानी प्रयोग का नतीजा है। महिला जैसी बेला की उम्र 30 साल और दिमाग बच्चे जैसा है। इस कहानी में बेला एक यात्रा पर निकल जाती है, जिसकी कहानी फिल्म में दिखाई गई है। इस फिल्म को आप डिजनी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस फिल्म को अमेजॉन प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी पर भी पे कर के देख सकते हैं।
गॉडजिला माइनस अभी नहीं हुए ओटीटी पर रिलीज
गॉडजिला माइन्स वन ने ऑस्कर पर बेस्ट विजुअल इफेक्ट का अवॉर्ड जीता है। फिल्म में देखने को मिलता है कि कैसे एक गॉडजिला ने अटैक कर दिया है, जिसे देश की सेना रोकने में जुड़ी है। फिल्म फिलहाल किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद नहीं है।
बॉर्बी को जियो सिनेमा पर देखें
बार्बी के सॉन्ग ‘व्हाट वाज़ आई मेड फॉर?’ को बेस्ट म्यूजिक अवॉर्ड मिला है। फिल्म को ऑस्कर में 8 नॉमिनेशन्स मिले थे। ये कहानी बार्बी लैंड की है, जहां सब कुछ बहुत सुंदर और रंगीन है। बाद में बार्बी इंसानी दुनिया में जाती है, जहां से उसके और किम की रोमांचक दुनिया की शुरुआत होती है। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
द होल्डओवर्स को एप्पल टीवी पर देख सकते हैं
इस फिल्म को एप्पल टीवी और गूगल प्ले मूवीज पर देख सकते हैं। दा वाइन जॉय रैंडोल्फ ने इस फिल्म के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता है। इस फिल्म की कहानी एक स्कूल की है, जहां सभी बच्चों क्रिसमस की छुट्टी पर जाते हैं, लेकिन कुछ बच्चें स्कूल में रुक जाते हैं, इसी वजह से फिल्म को नाम दिया गया है द होल्डओवर्स।
अमेरिकन फिक्शन ने जीता बेस्ट अडॉप्टेड फिल्म अवॉर्ड
अमेरिकन फिक्शन को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने बेस्ट अडॉप्टेड फिल्म का अवॉर्ड जीता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो निराश लेखक की कहानी है।
एनाटॉमी ऑफ अ फॉल के लिए जाना होगा थिएटर्स
इस फिल्म को थिएटर्स में जाकर देख सकते हैं। एनाटॉमी ऑफ अ फॉल ने बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीता था। ये एक फ्रेंच थ्रिलर फिल्म है। ये एक महिला राइटर की कहानी है, जिस पर पति की हत्या करने का आरोप लगा है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines