हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Priyanka Chopra की To Kill a Tiger को नहीं मिला 'ऑस्कर', 20 Days in Mariupol ने मारी बाजी

Oscar Awards 2024: ऑस्कर 2024 में प्रियंका की To Kill a Tiger बाहर हो गई है। इसकी जगह इस अवॉर्ड को 20 Days in Mariupol ने अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Oscar Awards 2024

Oscar Awards 2024: ऑस्कर 2024 में प्रियंका चोपड़ा की To Kill a Tiger बाहर हो गई है। जी हां, देसी गर्ल की To Kill a Tiger की जगह इस अवॉर्ड को 20 Days in Mariupol ने अपने नाम कर लिया है और माजी मार ली है। हालांकि इसको लेकर उम्मीद की जा रही थी कि ये अवॉर्ड प्रियंका की To Kill a Tiger को ही मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ऑस्कर 2024 से बाहर हुई To Kill a Tiger

बता दें कि निशा पाहुजा की डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ अकेली फिल्म थी, जिसे ऑस्कर 2024 में जगह मिली। इस फिल्म की शूटिंग भारत के झारखंड के एक छोटे से गांव में हुई थी। इस वजह से इस फिल्म से बहुत उम्मीदें थी, लेकिन ये भी ऑस्कर 2024 से बाहर हो गई।

क्या है कहानी?

विज्ञापन

डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि एक पिता अपनी 13 साल की मासूम बच्ची के लिए इंसाफ चाहता है। वो पिता जिसकी फूल-सी बच्ची के साथ गैंगरेप किया जाता है और अपनी बेटी के लिए न्याय की उम्मीज में निकल जाता है, लेकिन जिस राह पर ये पिता जा रहा होता है वो बिल्कुल भी आसान नहीं होती, क्योंकि जब उसकी खुद की पत्नी ही उससे कहती है कि अपनी बच्ची के गुनहगारों को माफ कर दो, तो भला किसी पिता का आत्मविश्वास कैसे ना टूटे? ना सिर्फ उसकी पत्नी बल्कि गांव के लोग भी उसे ऐसा ही करने को कहते हैं, लेकिन अपने फैसले पर अटल और बेटी को इंसाफ दिलाने की चाह इस पिता के इरादे को टूटने नहीं देती और ये अपनी बच्ची के लिए लड़ता है।

कहां देखें?

विज्ञापन

बता दें कि जब इस डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘टू किल अ टाइगर’ को ऑस्कर के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था, उससे ठीक एक दिन पहले ही इसे ओटीटी पर भी रिलीज किया गया है। जी हां, इस डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola