Oscar Awards 2024, John Cena: फिल्म इंडस्ट्री के हर एक कलाकार को ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ का बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है। 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट भी आ गई है। इस बार भी ‘ऑस्कर’ में कई फिल्मों का जादू चला है। हालांकि, अगर ‘ऑस्कर’ की बात जब होती है, तो इसका विवादों से नाता भी सामने आता है। जी हां, कई बार ‘अकादमी अवॉर्ड्स’ में कुछ ऐसा हुआ, जो विवादों में रहा। इस बार भी यानी 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के मंच पर कुछ ऐसा ही हुआ, जिससे सोशल मीडिया पर फिर से ‘ऑस्कर’ चर्चा में आ गया है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ?
बिना कपड़ों के पहुंचे John Cena
दरअसल, अब तक तो ऑस्कर के मंच पर सिर्फ लिप किस और थप्पड़ कांड ही देखने के मिला था, लेकिन अब जॉन सिना ने ‘ऑस्कर अवॉर्ड’ के मंच पर बिना कपड़ो के जाकर हद कर दी। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा 96वें अकादमी अवॉर्ड्स के मंच पर WWE के रेसलर और एक्टर जॉन सिना बिना कपड़ों के ही पहुंच गए और ये देखकर हर कोई हैरान रह गया। साथ ही ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लोगों ने लिए खूब मजे
इंटरनेट यूजर्स भला कहां इस मौके को छोड़ने वाले थे और उन्होंने इस वायरल हो रहे वीडियो पर कमेंट्स की तो जैसे बारिश ही कर दी। हर कोई इस वीडियो पर अपनी राय दे रहा है। हालांकि जॉन के इस तरह से स्टेज पर आने की वजह थी कि वो वहां बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के अवॉर्ड को नॉमिनेट कर रहे थे। बीते यानी पहले टाइम पर लोग बहुत कम कपड़े पहना करते था और जॉन ने भी ऐसा ही कुछ करते हुए सिर्फ एक छोटे गत्ते से खुद को शर्मसार होने से बचाया।
‘अकादमी अवॉर्ड्स 2024′
इतना ही नहीं बल्कि जॉन बेहद अलग अंदाज में स्टेज पर आते हैं। दरअसल, जिमी किमेल ‘अकादमी अवॉर्ड्स 2024’ को होस्ट कर रहे होते हैं। इस बीच पीछे से आवाज आती है और जब वो पीछे देखते हैं, तो जॉन स्टेज पर न्यूड भागते हुए नजर आते हैं और ये बेस्ट कॉस्ट्यूम अवॉर्ड का नॉमिनेशन करने का जॉन का अंदाज था। हालांकि इस दौरान जॉन का अंदाज लोगों को बहुत फनी भी लगता है और इस पर सभी हंसते भी हैं।
यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की To Kill a Tiger को नहीं मिला ‘ऑस्कर’, 20 Days in Mariupol ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
1 day agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
1 day agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
5 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
15 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
16 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
16 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
16 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines