Orry Viral Pose With Rihanna: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवात्रामणि (Orry Awatramani) की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो लगातार सेलिब्रिटीज के साथ फोटोज क्लिक करवाकर इंटरनेट की दुनिया में फेमस हो गए हैं। सभी बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के साथ ओरी (Orry) के कोजी पोज वायरल होते रहते हैं। वो किसी भी सेलिब्रिटी के साथ चिपक-चिपकर फोटो क्लिक करवा लेते हैं। चाहे सारा अली खान (Sara Ali Khan) हों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) हों या फिर सलमान खान (Salman Khan), ओरी सबके फेवरेट बन चुके हैं। अब पूरी दुनिया ओरी के पोज को कॉपी करती है। इसी बीच अब ओरी की इंटरनेशनल स्टार रिहाना (Rihanna) संग ढेर सारी तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
ओरी ने रिहाना संग ली स्पेशल फोटोज
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग बैश में ओरी ने खूब मस्ती की। सभी सेलिब्रिटीज के साथ उन्होंने जमकर धमाल मचाया लेकिन रिहाना के साथ तो ओरी ने कमाल ही कर दिया। अब जो उन्होंने तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं उनमें ओरी और रिहाना के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। रिहाना भी बाकी सेलेब्स की तरह ओरी संग जमकर पोज दे रही हैं। इन दोनों की कई फोटोज सामने आई हैं, एक में तो अपने हाथ की पोजीशन की वजह से ओरी सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो गए हैं। इन स्पेशल मोमेंट्स की तस्वीरों को शेयर करते हुए ओरी ने अपने कैप्शन में लिखा है- ‘मेरे इयररिंग्स की जर्नी.. वे अब एक बेहतर जगह पर हैं… उन्हें जामनगर में प्यार मिल गया।’
ओरी का पोज देख लोगों ने किया ट्रोल
बता दें, ओरी ने अपने इयररिंग्स रिहाना को गिफ्ट कर दिए हैं और रिहाना इन्हें इन तस्वीरों में फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन लोगों का ध्यान तो दूसरी तस्वीर ने खींच लिया। इस फोटो में ओरी रिहाना की ब्रैस्ट पर हाथ रखकर फोटो खिंचवा रहे हैं। उनका ये पोज देख अब लोग दंग रह गए हैं। इस तस्वीर की वजह से अब लोग ओरी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए कमेंट किया है, ‘अब मैं शांति से मर सकता हूं।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ओरी बेटा मस्ती नहीं।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘ओरी ये किस होते- होते रह गई…।’ एक ने हँसते हुए कहा, ‘रिहाना को भी नहीं छोड़ा, अरे तू करना क्या चाहता है।’
यह भी पढ़ें: Radhika Madan ने अचानक बदला अपना नाम, क्या हिट एक्ट्रेस बनने के लिए अपनाया नया फॉर्मूला?
ओरी हुए जमकर ट्रोल
एक शख्स ने लिखा है, ‘इसका हाथ तो टारगेट पर ही होता है।’ दूसरे ट्रोलर ने लिखा, ‘रिहाना के बगल में हाथ लगा के सुंघा है ना अपने।’ एक ट्रोलर बोला, ‘ये ओरी कहीं भी हाथ रख देता है पोज में।’ दूसरे यूजर ने सवाल किया, ‘भाई कैसे इतने पास आ जाते हो तुम।’ एक ने लिखा, ‘ओरी तुम शरारती हो।’ एक ने सवाल किया, ‘क्या आपने तस्वीरों के लिए रिहाना से पैसे लिए हैं?’ एक ने तारीफ कर लिखा, ‘ओरी ने श्लोका के लुक को अब तक का सबसे फोटोजेनिक बना दिया है!’ इसके अलावा लोग शाहरुख खान और रिहाना की तस्वीर पर भी प्यार लुटा रहे हैं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
7 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
7 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
11 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines