Orry Income Source: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवात्रमणि उर्फी ऑरी को सभी जानते हैं। ऑरी हर बॉलीवुड पार्टी की शान हैं। बड़े फिल्मी सितारों से लेकर स्टार किड्स तक सभी ऑरी के बेहद करीब हैं। हर बड़े इवेंट में सेलेब्स ऑरी के साथ कोजी पोज देते दिखाई देते हैं। मगर ऑरी आखिरकार कौन हैं? यह सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है। वहीं अब ऑरी (Orry Income Source) ने खुद अपनी पॉपुलैरिटी की वजह बताई है।
कैसे कमाते हैं ऑरी?
फोर्ब्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में ऑरी ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा ध्यान खुशी का संदेश फैलाने पर है। इससे मुझे लोगों से जुड़ने में मदद मिलती है। मैं ऐसे इवेंट अटेंड करता हूं, जिसमें लोगों को खुशियां बांट सकूं। यही इवेंट मेरी कमाई का मुख्य सोर्स भी हैं।
एक रात की फीस
ऑरी ने बताया कि बड़े इवेंट्स अटेंड करने के लिए उनकी एक रात फीस 15-30 लाख रुपए होती है। उन्होंने कहा, जैसा आप सब लोग जानते हैं मैं ‘लिवर’ (Liver) हूं। इसलिए मैं पार्टियां और खासकर शादियां अटेंड करता हूं। मगर एक मेहमान के रूप में नहीं बल्कि दोस्त के रूप में। लोग मुझे शादियों में बुलाते हैं और वो मुझे 15-30 लाख रुपए देकर खुश होते हैं। वो चाहते हैं कि, मैं उस फंक्शन में गेस्ट की बजाए दोस्त बनकर शिरकत करूं। तो वही मेरी असली कमाई है।
ऑरी मर्चेंटडाइज
ऑरी ने अपने मर्चेंटडाइज पर भी खुलकर बात की है। ऑरी ने बताया कि उन्होंने खुद की मर्चेंटडाइज वाली लिमिटेड एडिशन शर्ट बनवाई थी। जिसमें उनकी तस्वीर वाले इमोजी, की चेन, बैग टैग और स्टीकर मौजूद रहते हैं। मगर यह सब सिर्फ गिफ्ट के लिए है। ऑरी के अनुसार, पिछले साल क्रिसमस पर उन्होंने ऐसे कई गिफ्ट आइटम्स लोगों को दिए थे, जिसके बाद दिल्ली और हरियाणा से 300 गिफ्ट हैम्पर्स के ऑर्डर आए थे। लेकिन वो बेचने के लिए नहीं था। वो सिर्फ सराहना करने का एक तरीका है।
ऑरी की लेटेस्ट सेल्फी
पार्टियों में स्टार्स के साथ सेल्फी लेने के लिए मशहूर ऑरी को हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में देखा गया था। गुजरात के जामनगर में आयोजित इस ग्रैंड इवेंट में ऑरी ने कैरेबियन पॉप स्टार रिहाना से लेकर लगभग सभी बॉलीवुड सितारों के साथ सेल्फी खिंचवाई थी। यही नहीं अबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी के साथ भी ऑरी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
11 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
12 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
12 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
16 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
26 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
26 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
27 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
27 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
27 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines