Orry And Ruchika Lohiya Controversy: सोशल मीडिया सेंसेशन और बॉलीवुड सेलेब्स के मोस्ट फेवरेट ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी (Orry) आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। कभी स्टार्स के साथ आइकॉनिक पोज को लेकर तो कभी अजब-गजब बयानों को लेकर ओरी लाइमलाइट में बने रहते हैं। लेकिन इस बार मामला थोड़ा नहीं काफी अलग है। ओरी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर रुचिका लोहिया के खिलाफ लीगल नोटिस जारी करने को लेकर खबरों में आ गए हैं। आपको बता दें कि ये वही रुचिका हैं, जिन्होंने ओरी पर पब्लिकली हाथ नहीं मिलाने का आरोप लगाया था। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रुचिका लोहिया?
रुचिका लोहिया कौन हैं?
रुचिका लोहिया इंफ्लूएंसर होने के साथ-साथ कंटेंट क्रिएटर भी हैं। मुंबई में 1999 में जन्मीं रुचिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनका चिक्का नाम से इंस्टाग्राम पेज है, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में रुचिका ने आरोप लगाया था कि ओरी ने पब्लिक प्लेस में उन्हें नजरअंदाज किया है। इस कारण उन्हें शर्मिंदगी का पात्र बनना पड़ा है।
यह भी पढ़ें: एक घंटे में हंसकर इतना कमा लेती हैं ‘मिस ब्रिगेंजा’! जानें Archana Puran Singh की टोटल नेट वर्थ
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, एक इवेंट के दौरान रुचिका लोहिया ने ओरी से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने ओरी के काम की तारीफ भी की। जब ओरी ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी तो उनके मैनेजर ने बीच में आकर रुचिका से ओरी के साथ तस्वीरें नहीं लेने को कहा। उधर, रुचिका ने भी मैनेजर की बात मान ली। इसके बाद रुचिका आगे बढ़ने लगीं और उन्होंने ओरी से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया लेकिन ओरी ने सभी के सामने उन से हाथ मिलाने से मना कर दिया।
ओरी ने दी सफाई
रुचिका का दावा है कि ओरी के इस बर्ताव से उन्हें काफी बुरा महसूस हुआ है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘वह मेरा हाथ छू भी नहीं सका।’ दूसरी ओर ओरी ने वीडियो पर कमेंट करते हुए सफाई दी और कहा कि उन्होंने हाथ मिलाने से इसलिए मना किया था क्योंकि रुचिका के हाथ में कीटाणु हो सकते हैं। बस फिर क्या था ओरी को इस तरह से पब्लिकली बात को उछालना रास नहीं आया। अब उन्होंने रुचिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दे दी है। साथ ही कहा है कि वह मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। लीगल टीम को इस बारे में बताया जा चुका है।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines