Neha Kakkar Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) आए दिन सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से छाई रहती हैं। उन्हें लेकर कभी प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आती हैं तो कभी पति रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से उनके अलगाव के चर्चे शुरू हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ को लेकर रूमर्स का सिलसिला कभी नहीं थमता। ऐसे में एक बार फिर लोगों ने उनसे सवाल करना शुरू कर दिया है कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं? अब इस तरह की बातें क्यों उड़ रही हैं, वो तो आपको नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का लेटेस्ट वीडियो देखकर ही समझ आएगा।
क्या प्रेग्नेंट हैं सिंगर नेहा कक्कड़?
दरअसल, अब इन दोनों लव बर्ड्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें सिंगर को अपनी वैनिटी से निकलते हुए देखा जा सकता है। जिस तरह से वो वैनिटी से बाहर आ रही हैं वो देख कुछ लोगों को अजीब लग रहा है। सामने आए इस वीडियो में रोहनप्रीत सिंह-नेहा का हाथ पकड़कर उन्हें नीचे उतारते हुए नजर आ रहे हैं। जिस तरह से रोहनप्रीत अपनी वाइफ का ख्याल रख रहे हैं वो देखकर अब फैंस के मन में भी सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो से उड़ी रूमर्स
रोहनप्रीत सिंह का नेहा कक्कड़ का ख्याल रखने और उन्हें प्रोटेक्ट करने के तरीका कुछ ज्यादा ही फैंस को कंफ्यूज कर रहा है। नेहा जिस तरह से चल रही हैं और उनके पति जैसे हाथ पकड़कर उनकी मदद कर रहे हैं, ऐसा आमतौर पर तब देखने को मिलता है जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है। ऐसे में अब यूजर्स ने उनके इस वीडियो पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट किया है, ‘अरे मुझे तो लगा कि वो प्रेग्नेंट हैं।’ एक और ने यही कहा, ‘दुनिया के 90% लोगों को यही लग रहा होगा कि वह प्रेग्नेंट हैं।’ एक कमेंट आया, ‘मुझे लगा गुड न्यूज है।’
यह भी पढ़ें: क्या Urfi Javed को मिला Shah Rukh Khan का साथ? या छिपा है कोई राज?
फैंस ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास
कोई बोला, ‘प्रेग्नेंट हैं शायद।’ एक फैन ने सवाल किया, ‘क्या वह एक्सपेक्ट कर रही हैं?’ एक ने लिखा है, ‘मुझे लगा 9वां महीना चल रहा है।’ किसी ने कमेंट किया, ‘इतना क्या सपोर्ट चाहिए… प्रेग्नेंट है क्या?’ हालांकि, इस कपल ने अब तक किसी तरह की कोई गुड न्यूज नहीं दी है। ये तो सिर्फ रूमर्स हैं। रोहन और नेहा का प्यार देख फैंस इस तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। वहीं, बात इनकी शादी की करें तो साल 2020 में इस कपल ने शादी रचाई थी। जल्द ही इन दोनों की शादी को 4 साल पूरे हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines