Nayanthara Vignesh Shivan Separation Rumours: साउथ के पॉपुलर कपल नयनतारा (Nayanthara) और विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) को लेकर हर तरफ एक रूमर तेजी से फैल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस कपल के बीच अनबन चल रही है और इन दोनों की शादीशुदा जिंदगी में अड़चन आ गई है। इतना ही नहीं खबरें तो ऐसी भी हैं कि अब ये कपल अलग होने का मन बना रहा है। ये सुनकर फैंस को शॉक लगा होगा लेकिन इन खबरों से अब अफवाहों का बाजार गर्म है। ये रूमर्स अचानक कहां से आई और इनमें कितनी सच्चाई है ये जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है और अक्सर नयनतारा और विग्नेश की बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर छाई रहती है। ऐसे में ये न्यूज़ फैंस का दिल तोड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor के ‘इशारों’ पर नाची Rihanna, हसीनाओं का Zingaat परफॉर्मन्स देख फैंस के छूटे पसीने
नयनतारा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
बता दें, ये कपल कुछ दिन पहले तक एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर खूब प्यार लुटा रहे थे। नयनतारा और विग्नेश के रोमांटिक पोस्ट से लेकर बच्चों के साथ इनकी तस्वीरें तक छाई हुई थीं। लेकिन अब अचानक इनके बीच तनाव की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। ऐसा सिर्फ एक्ट्रेस के एक पोस्ट की वजह से हुआ है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से शेयर किया है। ‘जवान‘ (Jawan) एक्ट्रेस नयनतारा ने कुछ ऐसा लिखा है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस का क्रिप्टिक पोस्ट अब उनके और विग्नेश के बीच दूरियों का हिंट दे रहा है। बता दें, एक्ट्रेस ने जो नोट शेयर किया है उसमें लिखा है, ‘आंखों में आंसू होते हुए भी वो हमेशा यही कहेगी ‘मुझे यह मिल गया’।’
नयनतारा का पोस्ट हुआ वायरल
क्या नयनतारा ने पति को सोशल मीडिया से किया अनफॉलो?
हालांकि, इस पोस्ट का उनकी रियल लाइफ से क्या ताल्लुक है उस पर एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन लोग इस पोस्ट को नयनतारा और विग्नेश की शादी से जोड़कर देख रहे हैं। इस पोस्ट को देख फैंस को शक होने लगा कि एक्ट्रेस की शादी टूट रही है। इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि नयनतारा ने अब अपने पति को भी सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो इस खबर की पुष्टि भी कर दी गई है। हालांकि, जब हमने ये कंफर्म करने के लिए एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम खंगाला कि क्या नयनतारा ने वाकई अपने पति को इंस्टाग्राम पर फॉलो करना बंद कर दिया है। तो हमे पता चला ऐसा कुछ भी नहीं है। एक्ट्रेस अभी भी अपने पति विग्नेश शिवन को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं।
क्या सोशल मीडिया पर कपल ने हटाए पुराने पोस्ट?
विग्नेश की फॉलोइंग लिस्ट में भी नयनतारा का नाम मौजूद है। साथ ही इनके सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट भी इस वक्त दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में ये अफवाहें झूठी साबित होती दिख रही हैं। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि एक्ट्रेस ने पहले अपने पति को अनफॉलो किया हो। लेकिन जब इसे लेकर बातें बनी तो एक्ट्रेस ने फिर से विग्नेश को फॉलो कर लिया ताकि उनकी पर्सनल लाइफ पर ज्यादा चर्चा न हो। ऐसे में सच क्या है ये तो बस ये कपल ही जानता है।
संबंधित खबरें
Drishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 days agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
8 days agoUdta Teer Review: कैसी है फिल्म उड़ता तीर, यहां पढ़ें रिव्यू
8 days agoरजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार
8 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
12 days agoगोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
22 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
22 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
23 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
23 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
23 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines