Namita thapar luxurious lifestyle: इन दिनों शार्क टैंक की जज नमिता थापर चर्चा में हैं। वो अपनी लग्जरी लाइफ, फैशन सेंस और बिजनेस सेंस के लिए फेमस हैं। शार्क टैंक के दूसरे सीजन में नमिता ने कुल 19 करोड़ 4 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया था। ये उस सीजन का सबसे ज्यादा इंवेस्टमेंट था। बता दें कि वो शार्क टैंक के हर एपिसोड के लिए 8 लाख फीस लेती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो 600 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।
इसके अलावा नमिता जिस एक चीज के लिए सबसे अधिक फेमस हैं, वो है उनकी फेमस लाइन, ‘इस फील्ड में मेरी एक्सपर्टीज नहीं है इसलिए मैं आउट हूं।’ सोशल मीडिया पर इस लाइन के कई मीम्स भी वायरल हैं।
50 करोड़ के घर में रहती हैं नमिता थापर
नमिता थापर एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। ये बिजनेस उनके पिता ने शुरू किया, जिसे यहां तक पहुंचाने में नमिता का भी बहुत बड़ा हाथ है। नमिता का पुणे में 5000 स्क्वायर फीट का एक आलीशान बंगला है, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहती हैं। नमिता ने अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाया है। उन्होंने रॉयल लुक के लिए अपने घर के दीवारों पर न्यूट्रल कलर को प्राथमिकता दी है, जिसमें बेज, क्रीम और व्हाइट कलर का कॉम्बिनेशन है। उन्होंने घर को मॉडर्न स्टाइल फर्नीचर एंटीक पेंटिंग्स से डेकोरेट किया है।
विदेशी ब्रांड और महंगे कपड़ों की शौकीन हैं नमिता
नमिता थापर ज्यादातर कैजुअल आउटफिट स्टाइल करती हैं। वो माजे, पौले, ऐलिस एंड ओलिविया मार्चेसाइरो और सैंड्रो जैसे विदेशी ब्रांड्स की दीवानी हैं। बता दें कि इन ब्रान्ड्स की शुरुआती कीमत कपड़ों की शुरुआती कीमत ही 1 लाख 60 हजार है।
वहीं फेस्टिव सीजन में नमिता ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं। उनकी ज्यादातर डिजाइनर ड्रेसेस को अनामिका खन्ना डिजाइन करती हैं।
महंगे सैंडल की शौकीन हैं नमिता
नमिता थापर यूनीक और एक्सपेंसिव फुटवियर की शौकीन हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन-1 में ‘सेंट लॉरेंट ओपियम’ के हील्स काफी चर्चा में रहे थे। इसकी कीमत 1 से 2 लाख रुपए है। इसके अलावा वो ‘डोल्से और गबाना’ की हील्स में नजर आई थीं। वहीं तीसरे सीजन में उन्होंने ‘कैबरेट’ हील्स पहनी थी, जिसमें पेटेंट लेदर का इस्तेमाल हुआ है।
करोड़ों का है कार कलेक्शन
नमिता महंगी कार की शौकीन हैं। उनके पास BMW X7 है, जिसकी कीमत 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज GLE और ऑडी Q7 जैसे कार शामिल हैं।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
4 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
4 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
5 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
5 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
5 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
8 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
45 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
76 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
197 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
219 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines