Surbhi Chandna Karan Sharma Wedding: टीवी की ‘नागिन’ (Naagin) सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) के फैंस के लिए गुड न्यूज़ है। एक्ट्रेस अब अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) संग शादी रचा चुकी हैं। बीती रात इस कपल ने पूरे रीति-रिवाज के साथ सात जन्मों के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। इसी बीच अब ‘इश्कबाज’ एक्ट्रेस की शादी की अनसीन तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं। सुरभि चंदना को दुल्हन के रूप में देख आप भी खुद को एक्ट्रेस की तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। एक तरफ जहां सेलेब्स एक-दूसरे का लुक कॉपी कर रहे हैं। वहीं, सुरभि ने अपने ब्राइडल लुक से नया ट्रेंड सेट कर दिया है।
सुरभि चंदना का ब्राइडल लुक
सुरभि चंदना की सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वो दुल्हन बनकर कितनी खूबसूरत लग रही हैं। न रेड और ही पेस्टल बल्कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर ब्लू और सिल्वर कलर का लहंगा पहना। इस पर पिंक कलर की शानदार कढ़ाई दिख रही है। सुरभि की चोली भी बेहद अलग दिख रही है। इसे स्वीटहार्ट नेकलाइन के साथ तैयार किया गया है और फुल-स्लीव इसे रॉयल लुक दे रही है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बेबी पिंक कलर के दुपट्टे के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। खुले बाल और नेचुरल मेकअप में वो अपने शादी पर काफी प्रीटी दिखीं। सबसे अलग उनके लुक में कोई चीज है तो वो है उनका चूड़ा।
एंट्री और वरमाला का वीडियो वायरल
दूल्हे राजा भी ग्रे कलर की शेरवानी और गोल्डन पगड़ी में खूब जचे। करण अपनी शादी में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। साथ ही इनकी बॉन्डिंग भी काफी मजबूत है। सुरभि ने ‘मुझे प्यार हुआ था’ गाने गुनगुनाते हुए एंट्री ली और ये गाना अपने बॉयफ्रेंड को डेडिकेट किया। उनकी एंट्री का वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। सुरभि की एंट्री काफी हटके और प्यारी है। एक्ट्रेस ने जो किया है वो आजतक किसी भी ब्राइड ने नहीं किया होगा। इसके बाद इनकी रोमांटिक वरमाला का वीडियो भी अब सामने आ गया है। सुरभि अपनी शादी में बेहद खुश दिख रही हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि ये वाकई उनका स्पेशल डे है और इसका वो कब से इंतजार कर रही थीं।
कपल ने लिए सात फेरे
इसके अलावा सुरभि और करण के फेरे का वीडियो भी अब देखने को मिल रहा है। किस तरह ये लव बर्ड्स हाथों में हाथ डाल अग्नि को साक्षी मान सात फेरे ले रहे हैं। अपनी शादी के हर मोमेंट को और हर रस्म को ये दोनों दिल खोलकर एन्जॉय कर रहे हैं। इन दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपना प्यार जताया और जमाने के सामने अपने प्यार का कई बार इजहार भी किया। करण से शादी करने के बाद सुरभि ने कई पोज दिए हैं और सभी में एक चीज कॉमन है और वो उनकी स्माइल।
संबंधित खबरें
गोवा पुलिस ने नाना पाटेकर मौत मामले में दर्ज किया अननैचुरल डेथ का केस
2 days agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
3 days ago'आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने', नाना पाटेकर के वो 25 डायलॉग्स जो बने एपिक
3 days agoजब 'दिलेर' नाना पाटेकर ने किसानों में बांटे थे डेढ़ करोड़ की गाड़ी के पैसे
3 days agoपत्नी और बेटे का भी सिनेमा से रहा नाता, जानिए नाना पाटेकर की फैमिली डिटेल्स
3 days agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
7 days agoजुर्म कबूलना चाहता है सैफ अली खान का हमलावर, आरोपी ने कोर्ट में जताई इच्छा
44 days agoएक्शन हीरो से प्रोफेशनल फुटबॉलर बने टाइगर श्रॉफ! डूरंड कप में कर सकते हैं डेब्यू
75 days agoSonam Kapoor बनीं दूसरी बार मां, बेबी बॉय को दिया जन्म, शेयर की खुशखबरी
196 days agoतलाक की अफवाहों के बीच Vijay ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को दिया ये जवाब
218 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines